ERD Punjab Lecturer Admit Card 2026: पंजाब ईआरडी लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 15, 2026, 13:20 IST

ERD Punjab Lecturer Admit Card 2026: शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लेक्चरर (ग्रुप-बी) पदों की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ERD Punjab Lecturer Admit Card 2026
ERD Punjab Lecturer Admit Card 2026

ERD Punjab Lecturer Admit Card 2026: शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर erd.punjab.gov.in पर लेक्चरर (ग्रुप-बी) पदों की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1013 रिक्त पदों को भरा जाना है। पंजाब लेक्चरर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Punjab Lecturer Cadre Admit Card 2026 Download 

पंजाब ईआरडी लेक्चरर की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

पंजाब ईआरडी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Punjab Lecturer Cadre Admit Card 2026 Official Website - हाइलाइट्स 

पंजाब लेक्चरर पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। पंजाब लेक्चरर की लिखित परीक्षा 19 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD)

पद का नाम 

लेक्चरर (ग्रुप-बी) पद 

रिक्त पदों की संख्या 

1013 

सलेक्शन के चरण 

लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल

लिखित परीक्षा की तिथि 

19 सितंबर से 27 सितंबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

15 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

erd.punjab.gov.in

Punjab Lecturer Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

पंजाब ईआरडी लेक्चरर लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टरेट, पंजाब (ERD Punjab) की ऑफिशियल वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए "Download Punjab Lecturer Admit Card 2026" के सेक्शन/लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ERD Punjab Lecturer Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

पंजाब ईआरडी लेक्चरर लिखित परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 15, 2026, 13:20 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News