DSSSB PRT Answer Key 2026: पीआरटी उत्तर कुंजी dsssb.delhi.gov.in पर जल्द, यहां मिलेगा PDF Direct Link

Last Updated: Apr 13, 2026, 15:21 IST

DSSSB PRT Answer Key 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PRT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है, तो बोर्ड अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान करेगा।

DSSSB PRT Answer Key 2026 PDF
DSSSB PRT Answer Key 2026 PDF

DSSSB PRT Answer Key 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर आयोजित PRT परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्रोविज़नल आंसर की का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे ही DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट-dsssb.delhi.gov.in पर आंसर की का लिंक एक्टिव होगा, अभ्यर्थी तुरंत उसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान करते हुए संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। DSSSB सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम (फाइनल) आंसर की जारी करेगा, जो रिजल्ट तैयार करने का आधार बनेगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1180 प्राइमरी टीचर पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें से 1055 पद शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) के लिए और 125 पद NDMC के लिए निर्धारित हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, DSSSB PRT परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद शेष परीक्षाएं 26 और 31 मार्च तथा 3 और 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। 

DSSSB PRT Answer Key 2026 Download Link 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही PRT परीक्षा 2026 की प्रोविज़नल आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट-dsssb.delhi.gov.in पर जारी करेगा। आंसर की जारी होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके डायरेक्ट लिंक के माध्यम से इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। 

DSSSB PRT Answer Key 2026 Link (In-Active)

यहां क्लिक करें

DSSSB PRT Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों को देखकर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर  “PRT Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपने लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 15:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News