Current Affairs Quiz 13 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में ऑपरेशन मेघदूत, संयुक्त सैन्य अभ्यास 'DUSTLIK', बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
1. भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'DUSTLIK' का वर्तमान में कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?
A) 5वां
B) 6वां
C) 7वां
D) 8वां
उत्तर: C) 7वां
भारत-उज़्बेकिस्तान का 7वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'DUSTLIK' वर्तमान में उज़्बेकिस्तान में चल रहा है। यह 14 दिवसीय अभ्यास, जो 12 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, नमनगन के गुरुमसरॉय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में हो रहा है। यह एक वार्षिक आयोजन है जो बारी-बारी से भारत और उज़्बेकिस्तान में आयोजित किया जाता है, जिसका पिछला संस्करण अप्रैल 2025 में पुणे के औंध में आयोजित किया गया था।
2.हाल ही में आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में कौन सा पदक जीता?
A) स्वर्ण पदक
B) रजत पदक
C) कांस्य पदक
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B) रजत पदक
भारत के उभरते बैडमिंटन सितारे आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। आयुष, निंगबो में चीन के शी यू क्यूई से पुरुष एकल फाइनल मैच हार गए थे. विश्व नंबर 2 शी यू क्यूई ने 42 मिनट में आयुष शेट्टी को 21-8, 21-10 से हराकर गोल्ड मेडल जीता.
3. 'सांसद खेल महाकुंभ' का आयोजन यूपी के किस शहर में किया जा रहा है?
A) मेरठ
B) कानपुर
C) वाराणसी
D) लखनऊ
उत्तर: D) लखनऊ
लखनऊ में 13 अप्रैल 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में 'सांसद खेल महाकुंभ' (Sansad Khel MahaKumbh) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। यह तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जा रहा है। इस महाकुंभ में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं और इसका आयोजन दो फेज में किया जा रहा है।
4. भारत सरकार ने आशा भोसले को किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया था?
A) 2006
B) 2007
C) 2008
D) 2009
उत्तर: C) 2008
प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। आशा भोसले ने बॉलीवुड के साथ-साथ ग़ज़ल, भजन, पॉप और शास्त्रीय संगीत में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गायन में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया था।
5.सियाचिन दिवस (Siachen Day) कब मनाया जाता है?
A) 13 अप्रैल
B) 14 अप्रैल
C) 15 अप्रैल
D) 16 अप्रैल
उत्तर: A) 13 अप्रैल
ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot) के 42 साल पूरे होने पर, भारतीय वायु सेना ने लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र, सियाचिन की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि 1984 में इसी दिन ऑपरेशन मेघदूत शुरू किया गया था, जब भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने उत्तरी लद्दाख क्षेत्र पर हावी ऊंचाइयों को सुरक्षित करने के लिए सियाचिन ग्लेशियर की ओर कूच किया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation