DSSSB MTS Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से दिल्ली सरकार, स्वायत्त, स्थानीय निकायों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एमटीएस के कुल 714 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2025 को शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2026 तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक और सिंपल स्टेप उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
DSSSB MTS Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच आवश्य करनी चाहिए:
| भर्ती बोर्ड का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पोस्ट नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) |
| रिक्ति | 750 |
| रजिस्ट्रेशन तिथि | 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | मैट्रिक परीक्षा |
| आयु सीमा (दिनांक 15/01/2026 तक) | 18 से 27 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन |
| वेतन | 18000 रुपये – 56900 रुपये/- (वेतन स्तर 1) |
| नौकरी का स्थान | दिल्ली |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
Haryana Police Constable Recruitment 2026
DSSSB MTS Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
डीएसएसएसबी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 11 दिसंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 17 दिसंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी, 2026 (रात 11:59 बजे) तक |
DSSSB MTS Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डीएसएसएसबी एमटीएस वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन 15 जनवरी, 2026 तक पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां आवेदन का डायरेक्ट लिंक दिया गया है:
| DSSSB MTS Recruitment 2026 Online link |
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
-
डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं ।
-
होमपेज पर 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें।
-
सही-सही जानकारी भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए अपना ईमेल आईडी और फोन नंबर प्रदान करें।
-
अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
-
आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
-
यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
डीएसएसएसबी एमटीएस फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation