DSSSB ASO Admit Card 2026: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एग्जाम का एडमिट कार्ड dsssb.delhi.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
DSSSB ASO Admit Card 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
DSSSB ASO Exam 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पोस्ट पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड (Admit Card) जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in/Default.aspx पर जारी कर दिया जाएगा। जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए देखते रहें। साथ ही, इन्हें ऑनलाइन मोड से डाउनलोड करें।
बोर्ड द्वारा एग्जाम की डेट्स की घोषणा एक ऑफिशियल PDF के द्वारा कर दी गई है। DSSSB ASO Exam 2026 इस महीने के 21 सितंबर से 18th अक्टूबर 2026 तक अलग- अलग शिफ्ट्स में आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है।
DSSSB ASO Examination 2026 Highlights
DSSSB ASO Exam 2026 में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम डेट्स और एजमिट कार्ड से जुड़ी मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक संस्था | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पोस्ट का नाम | असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) |
| एग्जाम की डेट्स | 21 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | जल्द (Release Soon) |
| एग्जाम मोड (Exam Mode) | ऑनलाइन (Computer Based Test - CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट्स | dsssbonline.nic.in या dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB ASO Admit Card 2026: डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
Assistant Section Officer के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को अपना हॉल टिकट जारी होने के बाद बिना किसी असुविधा के नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर लें।
1. DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in या dsssb.delhi.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Download Admit Card for DSSSB ASO Online Exam 2026’ वाले लिंक पर जाएं।
3. छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
4. यह फिल करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर फॉर्म को सबमिट करें।
5. सबमिट करने के बाद इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
DSSSB ASO Admit Card 2026 Direct Links:
DSSSB ASO Admit Card 2026 और Exam Dates से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दिए गए लिंक्स का इस्तेमाल करें।
| DSSSB ASO Admit Card 2026 Direct Link | |
| DSSSB ASO Exam Date Notice |
एग्जाम हॉल के लिए जरूरी निर्देश और डॉक्यूमेंट्स
- एडमिट कार्ड का क्लियर प्रिंटआउट: एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड का साफ और स्पष्ट प्रिंट साथ ले जाना सभी छात्रों के लिए जरूरी है।
- मूल फोटो पहचान पत्र: अपने साथ कोई भी एक ओरिजनल फोटो ID जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID आदि को ले जाना जरूरी है।
- रिपोर्टिंग टाइम का ध्यान रखें: छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड में दिए गए निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम पर ही पहुंचें। गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी।
डीएसएसएसबी एएसओ हॉल टिकट 2026 पर डिटेल्स
डीएसएसएसबी एएसओ 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को जरूर चेक करें।
1. छात्र का नाम
2. एग्जाम का नाम
3. रजिस्ट्रेशन नंबर
4. छात्र की तस्वीर और सिग्नेचर
5. रोल नंबर
6. पिता का नाम
7. एग्जाम सेंटर
8. एग्जाम डेट और टाइम
9. लिंग
यहां भी पढ़े: Vishwakarma Puja Holiday 2026:विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल? उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की लेटेस्ट अपडेट देखें यहां
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.