School Holiday 2026: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी, क्या 26 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानिए आधिकारिक अपडेट 

Last Updated: Sep 25, 2026, 18:45 IST

Delhi Rain Yellow Alert 2026: मौसम विभाग ने 26 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से बारिश के कारण स्कूल बंद करने का कोई आदेश नहीं है, लेकिन चौथे शनिवार की नियमित छुट्टी के चलते कई स्कूल कल बंद रहेंगे। 

Delhi School Holiday Update 26 September
Delhi School Holiday Update 26 September

Delhi School Holiday Update 26 September: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के दिल्ली-एनसीआर (NCR) क्षेत्रों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर कम से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की से मध्यम लेवल की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

बारिश और मौसम विभाग के येलो अलर्ट की खबर आते ही पेरेंट्स और सभी छात्रों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि ‘क्या 26 सितंबर को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे?’ आइए जानते हैं मौसम का पूरा अनुमान, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) और स्कूल छुट्टियों से जुड़े सभी नियम क्या है। 

26 September: Delhi Weather & School Status Overview 

दिल्ली में 26 सितंबर को येलो अलर्ट देखते हुए छात्र और पेरेंट्स सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

महत्वपूर्ण डिटेल्स

स्थिति और ऑफिशियल अपडेट

मौसम अलर्ट प्रकार

येलो अलर्ट - IMD द्वारा

अनुमानित गतिविधि

हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कना और 30-40 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद 

चौथा शनिवार 

जिन स्कूलों में चौथे शनिवार की छुट्टी होती है, वे नियमित रूप से बंद रहेंगे

क्या मौसम के कारण स्कूल बंद का आदेश है?

नहीं, दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग ने बारिश के कारण ऑफिशियल छुट्टी घोषित नहीं की है।

तापमान अनुमान

अधिकतम: 32°C - 34°C

ऑफिशियल वेबसाइट 

mausam.imd.gov.in

क्या मौसम के चलते कल बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल? 

1. कोई सार्वभौमिक छुट्टी का आदेश नहीं:

दिल्ली शिक्षा निदेशालय या दिल्ली सरकार की ओर से बारिश के कारण 26 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद करने का कोई आपातकालीन या विशेष आदेश जारी नहीं किया गया है।

2. चौथे शनिवार का नियम:

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट और कुछ सरकारी स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को पहले से ही नियमित छुट्टी रहती है।

3. सामान्य कार्य दिवस वाले स्कूल:

जिन स्कूलों में चौथे शनिवार को छुट्टियां नहीं होती हैं, वे सामान्य टाइम टेबल के अनुसार खुले होंगे। यदि दिल्ली के येलो अलर्ट को देखते हुए स26 सितंबर 2026 को किसी स्कूल द्वारा छुट्टी जारी की जाती है, तो वह नोटिस को देखें। 

IMD 'येलो अलर्ट' का क्या मतलब है?

क्या आप जानते हैं मौसम विभाग यानी IMD मुख्य रूप से चार रंगों में अलर्ट जारी करता है। यह रंग ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड होते है। 

  • येलो अलर्ट: इसका अर्थ होता है Be Aware। यह लोगो को एक तरह से चेतावनी देता है कि मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के कारण यातायात में मामूली बाधा या जलभराव हो सकता है।
  • स्कूल बंदी का प्रावधान: आमतौर पर स्कूलों में आपातकालीन छुट्टी केवल ऑरेंज या रेड अलर्ट के अंदर ही स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जाती है। येलो अलर्ट के अंदर स्कूल सामान्य रूप से काम करते हैं।

मौसम के कारण स्कूलों में होने वाली छुट्टी की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहा बनें रहें। 

यहां भी पढ़ें: कक्षा 9वीं गणित सिलेब्स से नहीं हटा कोई भी टॉपिक! AI दौर के लिए सिलेबस में जुड़े Algorithms, देखें अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 25, 2026, 18:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News