BSEB 10th Registration 2028: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई मैट्रिक रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, secondary.biharboardonline.org पर करें अप्लाई
BSEB 10th Registration 2028 Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Secondary Annual Examination 2028 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 कर दी है। प्रिंसिपल नीचे दिए गए लिंक क उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
BSEB Secondary Exam 2028 Registration Extended: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने Secondary Annual Examination 2028 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जो छात्र पहले निर्धारित टाइम के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे अब 9 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छात्रों द्वारा न करके संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों द्वारा पूरी की जाएगी। स्कूल प्रशासन को 10वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के लिए ऑफिशियल वेब पोर्टल secondary.biharboardonline.org पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
BSEB 10th Registration 2028 की लास्ट डेट पहले 24 सितंबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। स्कूलों द्वारा छात्रों के रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के बाद यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रजिस्ट्रेशन के लिए अपलोड की गई जानकारियां भी सही है या नहीं।
BSEB Secondary Exam 2028 Registration Extended, Official Tweet
#Bihar #BSEB #BiharBoard@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp pic.twitter.com/z1NfARlH1u
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 25, 2026
BSEB Secondary Exam 2028 Registration Extended: इंपॉर्टेंट डेट्स की जानकारी
बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | फाइनल माध्यमिक एग्जाम 2028 (Class 10th Matric Exam 2028) |
| संचालन संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| नई रजिस्ट्रेशन डेट | 09 अक्टूबर 2026 तक |
| ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 08 अक्टूबर 2026 तक |
| वेबसाइट | |
| रजिस्ट्रेशन का मोड | विद्यालय के प्रधान द्वारा ऑनलाइन |
| सहायता नंबर | 9430429722 (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक) |
Bihar Board Matric Exam 2028 Online Form Link - यहां क्लिक करें
स्कूल प्रधान कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार, स्कूलों के प्रिंसिपलों को इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके सभी छात्रों के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा:
- ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.org पर विजिट करें।
- 'माध्यमिक एग्जाम' टैब के अंदर ‘रजिस्ट्रेशन 2027-2028’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड फिल करें।
- डैशबोर्ड में माध्यमिक एग्जाम में बैठने वाले छात्रों का डेटा अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले डिटेल्स को चेक करें।
- फिर, पेज को डाउनलोड कर लें।
यहां भी पढ़े: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी, क्या 26 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानिए आधिकारिक अपडेट
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.