[लिंक एक्टिव] CCMT 2026 Round 1 Allotment Result जारी, ccmt.admissions.nic.in पर ऐसे करें चेक

Last Updated: Jun 12, 2026, 14:17 IST

CCMT 2026 के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 12 जून 2026 को जारी कर दिए गए हैं। छात्र GATE के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in से अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।

[लिंक एक्टिव] CCMT 2026 Round 1 Allotment Result जारी, ccmt.admissions.nic.in पर ऐसे करें चेक
[लिंक एक्टिव] CCMT 2026 Round 1 Allotment Result जारी, ccmt.admissions.nic.in पर ऐसे करें चेक

CCMT 2026 Round 1 Allotment Result: M.Tech, M.Arch और M.Plan कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। NIT Agartala द्वारा आयोजित की जा रही CCMT 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 12 जून 2026 को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया गया है। 

GATE स्कोर के आधार पर एनआईटी (NITs), आईआईआईटी (IIITs) और अन्य केंद्रीय सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों (CFTIs) में जिन भी छात्रों ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अलॉटमेंट स्टेटस चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CCMT 2026 Round 1: जरूरी डेट्स और शेड्यूल

CCMT 2026 Round 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की प्रक्रिया के बारे में जानें। यहां नीचे दी गई टेबल में देखें।  

काउंसलिंग इवेंट

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

12 जून 2026 (जारी हो गया)

सीट एक्सेप्टेंस फीस (SAF) भुगतान की अवधि

12 जून से 17 जून 2026 (दोपहर 12:30 बजे तक)

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड और विकल्प चुनना

12 जून से 17 जून 2026

संस्थानों द्वारा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

12 जून से 17 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

क्वेरी के समाधान की लास्ट डेट 

19 जून 2026 (दोपहर 12:30 बजे तक)

राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

22 जून 2026

CCMT 2026 के लिए राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

CCMT 2026 लॉगिन क्रेडेंशियल से ऐसे डाउनलोड करें अपना अलॉटमेंट लेटर

छात्र CCMT 2026 Round 1 Allotment Result को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. CCMT की ऑफिशियल वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Candidate Activity Board' के तहत ‘View Round 1 Seat Allotment Result for CCMT 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना GATE Registration ID और पासवर्ड फिल करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन (CAPTCHA) को फिल कर 'Sign In' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  6. यदि आपको सीट अलॉट हुई है, तो अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

छात्रों के लिए ट्रेंडिंग जानकारी: Freeze, Float और Slide को समझें

सीट अलॉट होने के बाद छात्रों के पास तीन मुख्य ऑप्शन होते हैं। सही ऑप्शन को चुनाव करना आपके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इन्हें ध्यान से समझें:

  • Freeze (फ्रीज): यदि आप अलॉट की गई सीट और कॉलेज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और आगे के किसी राउंड में भाग नहीं लेना चाहते, तो 'Freeze' ऑप्शन को चुनें। इसके बाद आपको सीट एक्सेप्टेंस फीस (SAF) देनी होगी।
  • Float (फ्लोट): यदि आप मिली हुई सीट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड में किसी भी अन्य कॉलेज में बेहतर कोर्स/सीट के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं, तो 'Float' चुनें।
  • Slide (स्लाइड): यदि आप अलॉट किए गए उसी संस्थान में किसी बेहतर या अन्य पसंदीदा ब्रांच/कोर्स में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो 'Slide' विकल्प चुनें।

छात्रों के लिए इंपोर्टेंट जानकारी 

यदि आपको राउंड 1 में सीट मिली है, तो अपनी पसंद का ऑप्शन चुनने और 17 जून 2026 से पहले ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान करें। ऐसा न करने पर आपकी अलॉटेट सीट रद्द कर दी जाएगी और आप काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 12, 2026, 14:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News