CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी आगे, IIM इंदौर ने जारी किया नया अपडेट, जानें क्या तक फिल कर सकेंगे Registration Form

Last Updated: Sep 15, 2026, 14:46 IST

CAT 2026 Registration Deadline Extended: CAT 2026 एग्जाम के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आज 15 सितंबर से बढ़ाकर 22 सितंबर कर दिया गया है। 29 सितंबर 2026 को होने वाले एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके फॉर्म को जल्द फिल करें। 

CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी आगे, IIM इंदौर ने जारी किया नया अपडेट, जानें क्या तक फिल कर सकेंगे Registration Form
CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी आगे, IIM इंदौर ने जारी किया नया अपडेट, जानें क्या तक फिल कर सकेंगे Registration Form

CAT 2026: देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों (IIMs और टॉप B-Schools) में MBA और PGDM कार्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से जुड़ा एक नया अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। भारतीय प्रबंध संस्थान, इंदौर (IIM Indore) द्वारा आयोजित किए जा रहे कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 अगस्त की सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया गया था। साथ ही, इस प्रोसेस की लास्ट डेट आज यानी 15 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई थी, परंतु, आयोग ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी करके इस डेट को आगे बढ़ाते हुए एक नई रिवाइज्ड डेट को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब छात्र बिना किसी देरी के इस प्रोसेस को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर पूरा कर सकेंगे।  

CAT 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की लास्ट डेट कब है? 

इस साल CAT 2026 एग्जाम का प्रोसेस IIM इंदौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, जो छात्र किसी कारणवश एग्जाम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल नहीं कर पाएं थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। IIM द्वारा स्पष्ट किया गया है, कि सभी छात्र CAT 2026 Exam में शामिल होने के लिए 22 सितंबर की शाम 5 बजे तक अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। 

CAT 2026 एग्जाम से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

सभी छात्र CAT 2026 एग्जाम में शामिल होने और एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले नीचे दी गई टेबल से सभी डिटेल्स के बारे में अच्छे से जान लें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026)

आयोजक संस्थान

आईआईएम इंदौर (IIM Indore)

रजिस्ट्रेशन मोड

ऑनलाइन (Online)

रजिस्ट्रेशन की रिवाइज्ड लास्ट डेट 

22 सितंबर 2026 

रजिस्ट्रेशन फीस 

जनरल/OBC/EWS:2,700 | SC/ST/PwBD:1,350

एग्जाम डेट 

29 नवंबर 2026 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)

एग्जाम अवधि 

2 घंटे यानी 120 मिनट 

एडमिट कार्ड जारी तिथि

04 नवंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

iimcat.ac.in

CAT 2026 Registration Process: छात्र कैट 2026 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कैसे फील करें? 

कैट 2026 के लिए छात्र यदि रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘New Candidate Registration’ वाले ऑप्शन को क्लिक करें।
  3. फिर, अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को फिल करके पासवर्ड व यूजर आईडी को प्राप्त करें।
  4. अब लॉगिन करके अपनी सभी जानकारी को फिल करें।
  5. डिटेल्स को फिल करने के बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और कैटेगरी सर्टिफिकेट को स्कैन करके अपलोड करें।
  6. फिर, मनपसंद एग्जाम शहर और IIM प्रोग्राम्स को सेलेक्ट करें।
  7. लास्ट में फीस सबमिट करके अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें। 
  8. एक कलर्ड प्रिंटआउट को निकाल लें। 

CAT 2026 Registration Link 

छात्र CAT 2026 के एग्जाम में शामिल होने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें। 

CAT 2026 Registration Direct Link 

यहां क्लिक करें 

CAT 2026 Application Edit Window: क्या रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खुलेगी? 

CAT 2026 EXAM में शामिल होने वाले छात्रों की रजिस्ट्रेशन विंड़ो के बंद होने के बाद आईआईएम सभी छात्रों के लिए करेक्शन विंडो को खोलेगी। इस विंडो का उपयोग केवल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने वाले छात्र ही कर सकेंगे।  

करेक्शन विंडो में किन-किन डिटेल्स में बदलाव किए जा सकते हैं? 

छात्र CAT 2026 Registration Form में केवल नीचे दी गई डिटेल्स में ही बदलाव कर सकते हैं। यहां से लिस्ट देखें। 

1. फोटो 

2. सिग्नेचर 

3. एग्जाम शहर

IIMs ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की इस रिवाइज्ड लास्ट डेट को ओर आगे नहीं बढ़ाएंगे, यानी ये लास्ट डेट सभी के लिए ही लास्ट है। छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से रजिस्टर करें। 

यहां भी पढ़े: DU PhD Application 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन की लास्ट डेट Extended, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 15, 2026, 14:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News