BSSC Steno City Slip 2026 OUT: बिहार स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप लिंक bssc.bihar.gov.in पर जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
Bihar BSSC Stenographer Exam City Slip 2026 OUT: उम्मीदवार जो स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके BSSC स्टेनो सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां लेख से प्राप्त करें।
Bihar BSSC Stenographer Exam City Slip 2026 OUT: स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने आज, 24 नवंबर 2026 को परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इसके अलावा, उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने परीक्षा शहर का पता लगा सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करनी होगी।

BSSC Steno City Slip 2026 Download Link
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लिक करें- BSSC Steno City Slip 2026 Download Link- Active
बिहार स्टेनो एग्जाम 2026- हाइलाइट्स
-
आयोग का नाम: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
-
विज्ञापन संख्या: Advt. No. 07/2025
-
कुल पद: 432 पद
-
सिटी स्लिप तिथि: 24 नवंबर 2026
-
एडमिट कार्ड तिथि: 27 नवंबर 2026
-
लिखित परीक्षा तिथि: 1 दिसंबर 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
BSSC Steno City Slip 2026: कब होगी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा?
BSSC परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार, स्टेनोग्राफर परीक्षा 01 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
Bihar BSSC Stenographer City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
वेबसाइट होमपेज के होमपेज पर Notice Board सेक्शन में Advt. No. 07/2025 (Stenographer Exam City Details 2026) लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन करने के लिए अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
-
Submit / Login पर क्लिक करते ही आपका आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और सेव करें।
ध्यान रहें कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है: यह केवल आपकी परीक्षा के शहर की अग्रिम सूचना है ताकि आप यात्रा की तैयारी कर सकें। सटीक परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम 27 नवंबर 2026 को आने वाले एडमिट कार्ड में मिलेगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.