BSF RO RM Answer Key 2026 OUT: हेड कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Nov 4, 2026, 10:47 IST

BSF RO RM Answer Key 2026 OUT: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 6 नवंबर, 2026 (रात 11:55 बजे तक) तक आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

BSF RO RM Answer Key 2026 डाउनलोड करें।
BSF RO RM Answer Key 2026 डाउनलोड करें।

BSF RO RM Answer Key 2026 OUT:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर - RO) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक - RM) पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट आज 4 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF RO RM Answer Key 2026 Link

bsf answer

BSF RO RM Answer Key 2026 - महत्वपूर्ण विवरण

910 हेड कांस्टेबल (RO) और 211 हेड कांस्टेबल (RM) पदों की BSF CBT परीक्षा 2 नवंबर 2026 को आयोजित हुई थी। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार परिणाम से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। BSF आंसर की 2026 से संबंधित सभी प्रमुख तिथियां नीचे देख सकते हैं:

  • भर्ती संगठन- सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  • पद का नाम- हेड कांस्टेबल (RO / RM)

  • CBT परीक्षा तिथि- 2 नवंबर 2026

  • उत्तर कुंजी और ऑब्जेक्शन पोर्टल ओपन- 4 नवंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे)

  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि- 6 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

  • आधिकारिक वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in

BSF RO RM CBT Exam 2026: परीक्षा कब हुई?

सीमा सुरक्षा बल द्वारा BSF HC (RO) और HC (RM) पदों के लिए लिखित परीक्षा (CBT) का आयोजन 2 नवंबर 2026 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी चेक सकते हैं।

BSF RO RM Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. बीएसएफ के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर BSF HC (RO/RM) Answer Key 2026 / Candidate Login लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (क्रेडेंशियल्स) दर्ज करके लॉग इन करें।

  4. स्क्रीन पर आपकी CBT रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी दिखाई देंगी।

  5. इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों की गणना करें।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति (Objection) दर्ज कैसे करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को BSF RO RM परीक्षा के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित तिथि (4 नवंबर से 6 नवंबर 2026) के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  1. आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'Objection Form' विकल्प चुनें।

  2. जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसका चयन करें।

  3. अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित दस्तावेजी प्रमाण (Documentary Evidence) अपलोड करें।

  4. फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 10:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News