क्या मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं हार्दिक? इस टीम में जा सकते हैं MI के कप्तान, सूर्यकुमार पर है यह अपडेट

Last Updated: Nov 4, 2026, 10:37 IST

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की चर्चाएं तेज हो गई है, खबरों की माने तो पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ हार्दिक की अदला-बदली हो सकती है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे इस मामले में काफी अहम हो सकते हैं।   

सूर्यकुमार यादव के ट्रेड पर मुंबई ने दिया साफ जवाब
सूर्यकुमार यादव के ट्रेड पर मुंबई ने दिया साफ जवाब

IPL Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की चर्चाएं निर्णायक मोड़ पर दिख रही हैं। खबरों के मुताबिक, पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ हार्दिक की अदला-बदली पर बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने इस संभावित ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच सूर्यकुमार यादव को लेकर भी बड़ी चर्चा थी, लेकिन मुंबई ने इन अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया है। चलिए देखते है क्या है लेटेस्ट अपडेट। 

अर्शदीप सिंह के बदले हार्दिक को लेने की चर्चा

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच संभावित ट्रेड को लेकर दोनों टीमों का रुख फिलहाल बैलेन्स है। पंजाब किंग्स के सूत्रों ने इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने इस प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए कुछ और समय मांगा है।

माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे इस मामले में काफी अहम हो सकते हैं। यदि दोनों टीमों के बीच सहमति बनती है तो हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह मुंबई की टीम में शामिल हो सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव के ट्रेड पर मुंबई ने दिया साफ जवाब

हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव को लेकर भी ट्रेड की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि SKY टीम के लिए उपलब्ध हैं और उन्हें ट्रेड करने का कोई सवाल नहीं है।

MI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को लेकर न तो किसी दूसरी टीम से बातचीत हुई है और न ही भविष्य में ऐसी कोई योजना है। सूर्यकुमार ने 2025 के IPL सीजन में 16 मैचों में 717 रन बनाए थे। हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत साधारण रहा और उन्होंने 13 मैचों में 270 रन बनाए। 

राजस्थान रॉयल्स की भी हो सकती है एंट्री

इस ट्रेड चर्चा में राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को लेकर संभावित बातचीत हो सकती है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की प्राथमिकता किसी ऐसे खिलाड़ी को शामिल करना है, जो टीम को तेज गेंदबाजी में मजबूती दे सके। 

तेज गेंदबाज पर MI की नजर

मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से पूरी तरह खुश नहीं रही। ट्रेंट बोल्ट ने पांच मैचों में केवल दो विकेट लिए, जबकि दीपक चहर 8 मैचों में 8 विकेट ही हासिल कर सके। ऐसे में मुंबई बोल्ट को रिलीज करने पर भी विचार कर सकती है।

हालांकि, टीम के पास बल्लेबाजी में कई विकल्प मौजूद हैं। रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। मिचेल सैंटनर भी बल्लेबाजी में योगदान दे सकते हैं।

ऐसे में मुंबई की सबसे बड़ी जरूरत एक अनुभवी और प्रभावशाली तेज गेंदबाज की नजर आ रही है। फिलहाल हार्दिक के भविष्य पर अंतिम फैसला बाकी है और अगले दो दिन IPL ट्रेड मार्केट की तस्वीर साफ कर सकते हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 10:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News