BSF Answer Key 2026 OUT: HCM, ASI Steno और अन्य कई पदों के लिए आंसर की जारी, 12 सितंबर तक दर्ज करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: Sep 10, 2026, 12:13 IST

BSF HCM, ASI Steno Answer Key 2026 OUT: सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल), एएसआई (स्टेनो) एवं विभिन्न नॉन-जीडी कैडर पदों हेतु आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF HCM, ASI Steno Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।
BSF HCM, ASI Steno Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।

BSF Answer Key 2026 OUT: डायरेक्टरेट जनरल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने दूसरे चरण की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) और Descriptive Examination में शामिल उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी विभिन्न Non-GD Cadre, ASI (Stenographer) और HC (Ministerial) के Direct Entry और LDCE पदों के लिए जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 1 सितंबर और 3 सितंबर 2026 को देशभर में बने विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बिना समय गंवाए आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी Response Sheet और Answer Key देख सकते हैं। साथ ही, यदि किसी उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो निर्धारित किए गए समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन Objection भी दर्ज करा सकते हैं।

BSF HCM ASI Steno Answer Key 2026 Download Login Link

बीएसएफ आंसर की 2026 का PDF लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर Login करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी आंसर की देख सकते हैं। उत्तर कुंजी से उत्तरों का मिलान कर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करने का Direct Link नीचे उपलब्ध है। 

BSF Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

10 से 12 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन ऑब्जेक्शन

बीएसएफ उत्तर कुंजी 2026 के संबंध में उम्मीदवारों के लिए 10 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक Objection Window खुली रहेगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी Response Sheet देख सकते हैं और संबंधित प्रश्न या उत्तर के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Objection दर्ज करने से पहले Answer Key को ध्यानपूर्वक जांच लें। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी करनी होगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Screenshot 2026-09-10 111242

BSF आंसर की 2026 के खिलाफ आपत्ति कैसे दर्ज करें?

अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह BSF Objection Management Portal के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले rectt.bsf.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. फिर Objection Management Portal खोलें।

  3. अपने पंजीकरण विवरण से लॉग इन करें।

  4. जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका Question Number चुनें।

  5. सही उत्तर का ऑप्शन सिलेक्ट करें।

  6. जरूरत होने पर संबंधित दस्तावेज या अपनी आपत्ति का कारण अपलोड करें।

  7. यदि आपत्ति फीस निर्धारित है, तो उसका भुगतान करें।

  8. सबमिट करें और Confirmation Page को सेव करें।

BSF HCM, ASI Steno Answer Key 2026-हाइलाइट्स

BSF आंसर की 2026 उन उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी गई है, जो 1 और 3 सितंबर 2026 को आयोजित CBT और Descriptive Examination में शामिल हुए थे। उम्मीदवार Objection Management Portal पर Login करके Question Paper, Response Sheet और Provisional उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके बाद वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई अवलोकन तालिका देख सकते हैं।

भर्ती संस्था का नाम

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

परीक्षा

CBT और Descriptive Examination

परीक्षा तिथि

1 और 3 सितंबर 2026

आंसर की तिथि

10 सिंतबर

आपत्ति तिथि

10 से 12 सितंबर 2026

आपत्ति मोड

ऑनलाइन

पोर्टल

Objection Management Portal

आधिकारिक वेबसाइट

rectt.bsf.gov.in 

BSF Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपनी BSF Answer Key और Response Sheet चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले BSF के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।

  2. होम पेज पर Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई Login Details दर्ज करें।

  4. अब आपकी Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

  5. इसे चेक करके PDF डाउनलोड कर लें।

  6. जरूरत होने पर निर्धारित समय के भीतर Online Objection दर्ज करें।

बीएसएफ आंसर-की के बाद क्या?

BSF उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की चेक करनी चाहिए। किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर 10 से 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन Objection दर्ज किया जा सकता है। Objection प्रक्रिया पूरी होने के बाद BSF द्वारा परीक्षा की फाइनल आंसर की, रिजल्ट और कट ऑफ जारी किए जाएंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 12:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News