BPSC DSO Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर (DSO) के पद भर्ती 2025 निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बीपीएससी आवेदन पत्र 2 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है।
इस भर्ती के लिए 1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
BPSC DSO Vacancy 2025 Eligibility Criteria: महत्वपूर्ण विवरण
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर (DSO) |
कुल पद | 33 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 सितंबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://bpsconline.bihar.gov.in/ |
BPSC Notification 2025: आयु सीमा
बिहार बीपीएससी अपने नियमों के अनुसार जिला खेल अधिकारी डीएसओ पद के लिए आयु में छूट देता है। नीचे टेबल में बीपीएससी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा से जुड़ा विवरण देखें:
वर्ग | आयु सीमा |
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु (पुरुष) | 37 वर्ष |
महिला यूआर, बीसी/ ईबीसी-पुरुष और महिला | 40 वर्ष |
एससी/एसटी-पुरुष और महिला | 42 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। SAI, LNIPE ग्वालियर, किसी केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय या किसी UGC/बिहार-मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय से खेल कोचिंग में डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।
इसके अलावा, उनके पास अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (ओलंपिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेल) में भारत का प्रतिनिधित्व करने, राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने, या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, युवा, अंतर-सेवा, पुलिस, या रेलवे चैंपियनशिप में कई बार भाग लेने जैसी खेल उपलब्धियां भी होनी चाहिए।
BPSC DSO Vacancy 2025: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
बीपीएससी डीएसओ भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, बीपीएससी डीएसओ भर्ती 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट करें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation