BPSC AEDO Exam 2025 Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) 2025 की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा, जो 10 जनवरी से आयोजित होने वाली थी, जो स्थगित कर दी गई है। इस वर्ष एईडीओ भर्ती अभियान के लिए 935 पदों के लिए 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जो आयोग के इतिहास में अब तक के सबसे अधिक आवेदन हैं।
BPSC AEDO Exam 2025 Postponed: बीपीएससी का ट्वीट
बीपीएससी की ओर से जारी ट्वीट के अनुसार, आयोग ने कहा है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है और नई तिथियां जल्द ही इसकी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया ट्वीट देखें:

BPSC AEDO Exam 2025 Postponed: महत्वपूर्ण विवरण
एईडीओ पंजीकरण प्रक्रिया के अंतिम पांच दिनों के दौरान उसे औसतन 75,000 से 85,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) |
| पदों की संख्या | 935 |
| परीक्षा तिथि | 10 जनवरी, 2026 स्थगित |
| प्राप्त आवेदकों की संख्या | 9.7 लाख |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC AEDO Exam 2025 Postponed: परीक्षा स्थगित
बीपीएससी की ओर से एईडीओ की ये परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जानी थी। जिसमें प्रत्येक चरण में उम्मीदवार के सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान और सामान्य योग्यता के ज्ञान का परीक्षण किया जाना था। उम्मीदवारों का चयन लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। तीन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, प्रत्येक परीक्षा दो घंटे की होगी और प्रत्येक परीक्षा 100 अंकों की होगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation