BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा लिंक

Last Updated: Apr 3, 2026, 07:49 IST

BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड bpsconline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा राज्य के कई जिलों में 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। 

BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT
BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT

BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से e-Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल होने के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी के साथ उपस्थित हों। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

BPSC AEDO Admit Card 2026 Download Link

BPSC AEDO एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। एडमिट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो परीक्षा देने वाले है, वे इस लेख में नीचे दिए गए लिंक की मदद से डायरेक्ट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSC AEDO Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

BPSC AEDO Exam Date 2026 OUT: कब होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (विज्ञापन संख्या- 87/2025) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

BPSC AEDO एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार अपना BPSC AEDO एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर “BPSC AEDO Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

  • इसके बाद “Login” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड की एक Extra कॉपी साथ रखें।

  •  

  • एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और बारकोड साफ और स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।

  • परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

  • एग्जाम सेंटर में प्रवेश केवल परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही मिलेगा।

  • ध्यान रहें एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 3, 2026, 07:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News