Bijnor School Holiday 2026: 8वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद, क्या कल भी रहेगी छुट्टी? जानें उत्तर प्रदेश के जिलों की अपडेट्स

Last Updated: Sep 7, 2026, 17:28 IST

Bijnor School Closed: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मूसलाधार बारिश और भारी जलभराव के चलते जिलाधिकारी DM के निर्देश पर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बिजनौर समेत बरेली और पीलीभीत जैसे प्रभावित जिलों में मौसम को देखते हुए ही अगले दिन स्कूल खोलने या छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

Bijnor School Holiday 2026: 8वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद, क्या कल भी रहेगी छुट्टी? जानें उत्तर प्रदेश के जिलों की अपडेट्स
Bijnor School Holiday 2026: 8वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद, क्या कल भी रहेगी छुट्टी? जानें उत्तर प्रदेश के जिलों की अपडेट्स

Bijnor, Uttar Pradesh School Holiday Update: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों और रुहेलखंड संभाग में मोनसून की बारिश ने जनजीवन की रफ्तार को थाम दिया है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने आज से मौसम को देखते हुए बिजनौर में आज 7 सितंबर 2026 को होने वाले भारी बारिश का सकेंत दिया है। बिजनौर के जिलाधिकारी (DM) ने इस परिस्थितियों को देखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, परिषदीय, मदरसों और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। 

Bijnor Rain News, बिजनौर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कसाना के अनुसार, क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और उससे हुई भारी पानी की स्थिति को देखते हुए यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। 

क्या कल 8 सितंबर 2026 को भी बंद रहेंगे स्कूल? 

पेरेंट्स के बीच इस समय सबसे बड़ा क्वश्न यह है कि क्या अगले दिन यानी कल भी स्कूलों में छुट्टी जारी रहेगी या नहीं? हम आपको बता दें कि अभी तक कल 8 सितंबर 2026 के लिए स्कूलों की कोई भी छुट्टी से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है। परंतु, इसकी अपडेट के लिए आप यहां बनें रहें। साथ ही, नीचे दिए गए इन पॉइंट्स के अनुसार कल की छुट्टी का अनुमाल लगाया जा सकता है। 

  • मौसम समीक्षा और जलभराव का आकलन: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम प्रतिदिन शाम को मौसम विभाग के ताजा अनुमान, नदियों के जल के लेवल और नगरीय व गांव क्षेत्रों में पानी भराने की स्थिति के बारे में बताता है। कल के बारे में यह जानकारी के बारे में जानने के बाद ही स्कूलों की छुट्टी के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सकती हैं। 
  • बिजनोर में अलर्ट की स्थिति: यदि मौसम विभाग द्वारा रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी रहता है और बारिश का दौर नहीं थमता, तो छुट्टी को आगे बढ़ाने का नया आदेश भी जारी किया जा सकता है।
  • ऑफिशियल नोटिस ही मान्य: केवल जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय या बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस को ही माना जाएगा। 

यहां भी पढ़े: School Holiday 2026: दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूल बंद, BRICS Summit के कारण सरकार ने जारी की छुट्टी

Uttar Pradesh District-Wise Rain & School Holiday 2026 Status 

राज्य के अलग-अलग जिलों में स्कूल छुट्टी की स्थिति और बारिश के बारे में जानने के लिए सभी लोग नीचे दी गई टेबल को देखें। 

जिला

बंद कक्षाओं का लेवल

छुट्टी का कारण

प्रशासनिक स्थिति 

बिजनौर 

कक्षा 12वीं तक (सभी बोर्ड)

भारी बारिश और व्यापक जलभराव के कारण छुट्टी। 

डीएम का स्पष्ट आदेश लागू हुआ है। 

बरेली 

कक्षा 1 से 8वीं तक (प्राइवेट में 12वीं तक)

अधिक बारिश व जलभराव के कारण छुट्टी। 

बीएसए का ऑफिशियल आदेश

पीलीभीत 

कक्षा 1 से 8वीं तक

नदियों का जलस्तर बढ़ना व बारिश के कारण। 

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का निर्देश

बदायूं 

कक्षा 1 से 8वीं तक

निचले इलाकों में पानी भरना व जर्जर मार्ग के कारण छुट्टी। 

प्रशासनिक छुट्टी की घोषित हुई। 

शाहजहांपुर 

कक्षा 1 से 8वीं तक

मूसलाधार बारिश व मौसम की चेतावनी

सुरक्षा के तहत स्कूल बंद

राज्य में मॉनसून का प्रभाव और प्रशासनिक चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में बिजनौर जिले में सर्वाधिक 90 मिमी तक की बारिश को दर्ज किया गया है। 

लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने व जर्जर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली की लाइनों में गड़बड़ी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 

Kanpur School Holiday 2026

UP Weather & School Closure, कानपुर में बारिश के दौरान कच्चे मकान का हिस्सा ढहने और बुलंदशहर के अगौता थाने पर बिजली गिरने से भारी नुकसान भी हुआ है। इन सभी घटनाओं को देखते हुए बिजनौर समेत अन्य प्रभावित जिलों के जिला प्रशासन ने पूरी तरह अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ, कानपुर में भी स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की जा सकती हैं। 

स्कूलों की छुट्टी से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए यहां देखते रहें। 

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Supplementary 2026: सप्लीमेंट्री री-इवैल्यूएशन के लिए 8 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका, तुरंत यहां Direct Link से करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 17:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News