Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निश्चित की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग - अलग तय की गई है।
जनरल, OBC, EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये और वहीं SC / ST/ PwBD के लिए 118 रुपये तय किए गए हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम, समूह चर्चा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी किया गया था। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार जारी किए गए पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से अंतिम तिथि सहित महत्वपूर्ण विवरणों की जां कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकारी का नाम | बैंक ऑफ महाराष्ट्र |
पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) |
कुल रिक्तियाँ | 350 |
आवेदन तिथियां | 30 सितंबर , 2025 |
आवेदन शुल्क |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://bankofmaharashtra.in/ |
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: आयु सीमा
नीचे टेबल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2025 निकाले गए विभिन्न पदों के साथ - साथ आयु सीमा दी गई है:
पोस्ट | आयु सीमा |
प्रबंधक (स्केल II) | 22 से 35 वर्ष |
वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III) | 25 से 38 वर्ष |
मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) | 40 वर्ष |
सहायक महाप्रबंधक (स्केल V) | 45 वर्ष |
उप महाप्रबंधक (स्केल VI) | 50 वर्ष |
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग - अलग है, जिसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
Bank of Maharashtra Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार अंतिम तिथि 30 सितंबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Bank of Maharashtra SO Recruitment 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स भरकर अपलोड करें।
स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरें।
स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट करें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
also read: DSSSB Primary Teacher Vacancy 2025: दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में 1180 रिक्त पदों पर भर्ती
Comments
All Comments (0)
Join the conversation