AIIMS MSc Nursing Result 2026: नर्सिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, aiimsexams.ac.in से करें चेक
एम्स दिल्ली MSc नर्सिंग 2026: AIIMS एमएससी नर्सिंग 2026 के राउंड 1 के रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अलॉट हुई सीटों को स्वीकार करके एडमिशन प्रोसेस के लिए कॉलेजो में विजिट करें।
AIIMS MSc Nursing Seat Allotment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने एमएससी (MSc) नर्सिंग एजमिशन 2026 के लिए Round 1 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए छात्र अब एम्स की ऑफिशियल एग्जाम वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट और अलॉटेड सीट में मिले कॉलेज को चेक कर सकते हैं।
AIIMS MSc नर्सिंग के पहले राउंड के अलॉटमेंट का रिजल्ट 14 से 18 जुलाई 2026 तक छात्रों द्वारा दिए गए ऑप्शन के आधार पर जारी कर दिया गया है। यह सीट अलॉटमेंट लिस्ट एक पीडीएफ (PDF) में जारी की गई है, जिसमें पास हुए छात्रों के रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी और अलॉट किए गए कॉलेजों की पूरी जानकारी दी गई है।
AIIMS MSc Nursing 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, उन्हें दिए गए टाइम पीरियड के अंदर अपनी सीट को स्वीकार करना होगा। साथ ही, मिले गए कॉलेजों में सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ रिपोर्ट करना होगा। छात्र राउंड 1 से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 6 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस | 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 |
| अलॉट किए गए कॉलेजो में रिपोर्टिंग | 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
AIIMS MSc Nursing Round 1 Seat Allotment 2026 Result Out - यहां क्लिक करें
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (PDF) कैसे चेक करें?
छात्र राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट स्टेटस को चेक सकते हैं:
- AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर 'MSc Nursing 2026 Admission' या 'Academic Courses' सेक्शन पर जाएं।
- 'Round 1 Online Seat Allocation Result' के नोटिफिकेशन लिंक को क्लिक करें।
- फिर, स्क्रीन पर एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुलेगी।
- PDF में Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर या नाम को सर्च करें।
- फिर, इस PDF को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
अलॉटमेंट के बाद की प्रक्रिया और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स लिस्ट
राउंड 1 की इस प्रक्रिया में जिन छात्रों को सीट अलॉट हो गई है, वह सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी सीट को 'स्वीकार' करें। इसके बाद उन्हें अलॉट किए गए एम्स कॉलेज में जाकर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन के लिए विजिट करें।
रिपोर्टिंग के दौरान इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
- राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लेटर और ऑफर लेटर
- एम्स एमएससी नर्सिंग 2026 का एडमिट कार्ड
- रजिस्ट्रेशन स्लिप
- जन्म तिथि प्रमाण के लिए 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
- बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- स्टेट नर्सिंग काउंसिल (RN/RM) का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- संबंधित कैटेगरी (SC/ST/OBC-NCL/EWS) और PwBD सर्टिफिकेट
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.