JSSC Field Worker Answer Key 2026 OUT: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता उत्तर कुंजी जारी, 11 अगस्त तक करें आपत्ति

Last Updated: Aug 7, 2026, 15:18 IST

JSSC Field Worker Answer Key 2026 OUT: JSSC ने 19 जुलाई 2026 को आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने की विंडो भी ओपन कर दी है।

JSSC Field Worker Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।
JSSC Field Worker Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।

JSSC Field Worker Answer Key 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या 23/2024) की Provisional Answer Key जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 19 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

JSSC Field Worker Answer Key 2026 (JFWCE-2024)

यहां क्लिक करें

JSSC Field Worker Answer Key 2026 PDF 

यहां क्लिक करें

झारखंड फील्ड वर्कर आंसर की 2026 हाइलाइट्स

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता उत्तर कुंजी 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024

भर्ती बोर्ड का नाम

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

विज्ञापन संख्या

23/2024

परीक्षा तिथि

19 जुलाई 2026

उत्तर कुंजी जारी

6 अगस्त 2026

उत्तर कुंजी का प्रकार

प्रोविजनल (Provisional)

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

11 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)

आपत्ति दर्ज करने का माध्यम

केवल ऑनलाइन

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

jssc.jharkhand.gov.in

Screenshot 2026-08-07 145723

11 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे ऑब्जेक्शन

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 

केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करें आपत्ति

JSSC ने अपने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति दर्ज कर दें।

JSSC फील्ड वर्कर आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता उत्तर कुंजी 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Answer key सेक्शन में जाएं।

  • Field Worker Answer Key JFWCE-2024  लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

  • संबंधित प्रश्न का चयन कर अपनी आपत्ति दर्ज करें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

  • भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 7, 2026, 15:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News