AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: इस डेट को जारी होगा एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड, परीक्षा 27 जून को
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली 19 जून 2026 को एम्स BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी।
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली 19 जून को बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे। एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
AIIMS BSc नर्सिंग (ऑनर्स) एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
AIIMS BSc नर्सिंग (ऑनर्स) परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| मुख्य जानकारी | विवरण |
| परीक्षा का नाम | AIIMS B.Sc. नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्था | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 19 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | 27 जून 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (CBT) |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| कुल सीटें | 1,366 सीटें |
| भाग लेने वाले एम्स | 19 एम्स संस्थान |
| आवश्यक लॉगिन विवरण | रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और RUC |
| आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS B.Sc नर्सिंग परीक्षा 2026 कब होगी?
AIIMS B.Sc. (Hons) Nursing Entrance Examination 2026 का आयोजन 27 जून 2026 को किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा दो शिफ्टों (सुबह और शाम) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर "AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Registration ID, Password और RUC दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
AIIMS BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
रिपोर्टिंग समय
-
परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
-
छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा के दिन क्या लेकर जाएं?
परीक्षा केंद्र पर छात्रों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
-
AIIMS BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट आउट
-
वैध फोटो पहचान पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
ध्यान रहें बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.