यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही, बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नए निर्देश भी जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक की क्लासेस के लिए स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। इस विषय पर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RampurDm हैंडल से एक पोस्ट के द्वारा जानकारी को शेयर किया गया है।
UP School in Winter: यूपी में स्कूलों को लेकर निर्देश
UP स्कूलों के लिए जारी आदेश में, "जनपद में प्रातः तापमान कम होने एवं अत्यधिक कोहरा होने की स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय, रामपुर के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय संशोधित करते हुए प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है। तदानुसार उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।" लिखा है।
समय परिवर्तन आदेश। pic.twitter.com/7ofhUavI1d
— DM Rampur (@RampurDm) December 16, 2025
स्कूली समय में हुआ बदलाव
विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को लेकर आदेश जारी किए हैं। नीचे दी गई टेबल से देखें मुख्य बदलाव।
| जिला | पहले का समय | नया समय | कक्षाएं |
| लखनऊ | सुबह 8:00 - दोपहर 2:00 | सुबह 10:00 - दोपहर 3:00 | कक्षा 1 से 12 तक |
| कानपुर | सुबह 7:30 - दोपहर 1:30 | सुबह 9:30 - दोपहर 2:30 | सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूल |
| नोएडा/गाजियाबाद | सुबह 8:00 बजे | सुबह 9:00 या 10:00 बजे | नर्सरी से कक्षा 8 तक |
| वाराणसी | सुबह 7:30 बजे | सुबह 9:30 बजे से | कक्षा 1 से 8 तक |
| मेरठ/बरेली | सुबह 8:00 बजे | सुबह 10:00 बजे से | सभी बोर्ड के स्कूल |
क्या आगे स्कूल बंद हो सकते हैं?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में ठंड का पारा नीचे गिर सकता है। यदि ठंड बढ़ती रही, तो प्रशासन विंटर विकेशन की घोषणा भी कर सकता है। अभी केवल कई जिलों में स्कुलों के समय में ही परिवर्तन करने का आदेश दिया है।
दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड मोड
भारत की राजधानी दिल्ली में भी स्कूल को हाइब्रिड मोड में चलाया जा रहा है। दिल्ली में बिगड़ती एयर क्वालिटी को देखते हुए GRAP-IV लागू है, जिसके कारण सभी स्कूलों में 9वीं और 11वीं क्लास को हाइब्रिड मोड में चलाया जा रहा है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation