Tripura Board Exams 2026: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TBSE) ने आज, 11 नवंबर, 2025 को त्रिपुरा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। डेटशीट देखने के लिए कैंडिडेट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जाना होगा। 12वीं की उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की माध्यमिक परीक्षाएं 26 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा के लिए लगभग 29,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 38,000 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 नवंबर से 1 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें
अगले साल होने वाली TBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की जरूरी तारीखों के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| कक्षा | परीक्षा तिथियां |
| 10 माध्यमिक | 25 फ़रवरी - 30 मार्च, 2026 |
| 12 उच्चतर माध्यमिक | 26 फरवरी - 24 मार्च, 2026 |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation