BTEUP Odd Semester Admit Card 2025: राज्य की तकनीकी शिक्षा परिषद् BTEUP जल्द ही अपने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी करने वाली है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में www.bteup.ac.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी और 2 जनवरी, 2025 तक चलेगी। जबकि विशेष बैक पेपर के लिए परीक्षाएं 17 नवंबर, 2025 से 5 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बहुत जरूरी है।
bteup.ac.in admit card Download Link
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने नवंबर-दिसंबर परीक्षाओं के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BTEUP एडमिट कार्ड 2025 लिंक जारी करेगा। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद, छात्र आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (नामांकन संख्या और पासवर्ड) भरकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
| BTEUP Admit Card 2025 ODD Semester | |
| BTEUP Exam Date 2025 ODD Sem |
UPBTE Admit Card: BTEUP एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
-
मेनू बार पर दिए गए "Login" विकल्प का चयन करें और "Student Login" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, वहां छात्र अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
-
फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UP Polytechnic Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण
बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को जरूर चेक करें।यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो
- हस्ताक्षर
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का दिन और तिथि
- परीक्षा का समय
- सहित अन्य डिटेल्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation