SNAP Test 1 Admit Card 2025: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी आज, 28 नवंबर, 2025 को SNAP 2025 टेस्ट 1 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो कैंडिडेट 6 दिसंबर, 2025 को होने वाले SNAP 2025 टेस्ट 1 में शामिल हो रहे हैं, वे आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SNAP एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। साथ ही, कैंडिडेट परीक्षा की डेट से पहले SNAP एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
SNAP 2025 टेस्ट 1 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट snaptest.org पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
SNAP 2025 Test 1 Admit Card - यहां क्लिक करें
SNAP 2025 टेस्ट 1 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
SNAP एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: SNAP की ऑफिशियल वेबसाइट snaptest.org पर जाएं।
स्टेप 2: SNAP टेस्ट 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: SNAP एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: आगे इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
SNAP 2025 Admit Card: इसमें दी गई जानकारी
SNAP 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड में यह जानकारी शामिल होगी।
- कैंडिडेट का नाम
- रोल नंबर
- एगजाम का नाम
- एग्दाम सेंटर की जानकारी
- एग्जाम का शेड्यूल
- रिपोर्टिंग का समय
- कैंडिडेट की फोटो और हस्ताक्षर की इमेज
- कैंडिडेट के लिए निर्देश

Comments
All Comments (0)
Join the conversation