RMS CET Result 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे डाउनलोड करें इंटरव्यू कॉल लेटर

Akshara Verma
Feb 9, 2026, 18:36 IST

राष्ट्रीय सैन्य विद्यालयों (RMS) ने आज, 9 फरवरी, 2026 को कक्षा 6 और 9 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

The Rashtriya Military Schools released the CET Result 2026 for classes 6 and 9 today, February 9, 2026.
The Rashtriya Military Schools released the CET Result 2026 for classes 6 and 9 today, February 9, 2026.

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) ने RMS CET 2026 की क्लास 6 और क्लास 9 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 7 दिसंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था। RMS CET रिजल्ट अब ऑफिशियल वेबसाइट apply-delhi.nielit.gov.in पर उपलब्ध है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।

शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण खबर यह है कि बोर्ड ने इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं। साथ ही, आगे की प्रक्रिया क्या है। अब कैंडिडेट अपने लॉगिन पैनल से RMS CET इंटरव्यू कॉल लेटर को भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

RMS CET 2026 डिटेल्स

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक हैं। छात्र सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
संस्था का नाम राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS)
कक्षाएं  कक्षा 6 और कक्षा 9
एग्जाम का नाम  CET (Common Entrance Test) 2026
रिजल्ट की स्थिति घोषित
अगला चरण इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट
ऑफिशियल वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in

अपना रिजल्ट और कॉल लेटर कैसे चेक करें?

छात्र रिजल्ट को चेक करने के लिए हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में। 

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘CET 2025-26 Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) फिल करें।
  4. फिर, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। यदि आप पास हैं, तो वहीं से अपना 'इंटरव्यू कॉल लेटर' डाउनलोड करें।

इंटरव्यू की तैयारी के लिए ध्यान देने योग्य बातें

CET लिखित एग्जाम पास करना पहला पड़ाव है, असली चुनौती इंटरव्यू में होती है।

  • ड्रेस कोड: इंटरव्यू के लिए साफ और फॉर्मल कपड़े पहनें।
  • आत्मविश्वास: सवालों का जवाब आत्मविश्वास के साथ और स्पष्ट भाषा में दें।
  • सामान्य ज्ञान: अपने राज्य, भारतीय सेना और करंट अफेयर्स के बारे में बुनियादी जानकारी रखें।
  • हॉबी: अपनी रुचियों के बारे में विस्तार से बताने के लिए तैयार रहें।

मेडिकल टेस्ट और सेलेक्शन प्रोसेस 

मेडिकल टेस्ट और सेलेक्शन प्रोसेस के लिए छात्र नीचे टेबल को देखें। 

सटेज  डिटेल्स 
पहला स्टेप  लिखित परीक्षा (CET) - संपन्न
दूसरा स्टेप  साक्षात्कार (Interview) - कॉल लेटर जारी
तीसरा स्टेप  मेडिकल टेस्ट 
चौथा स्टेप  फाइनल मेरिट लिस्ट
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News