हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (NMMS) एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज, 20 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। NMMS एग्जाम नवंबर 2025 के लिए अप्लाई करने वाले सभी छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या SCERT की वेबसाइट scertharyana.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
NMMS योजना हरियाणा के आर्थिक रूप से कमजोर (Economically Weaker Section - EWS) वर्ग के कक्षा 8 के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। यह छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रखने में मदद के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है।
NMMS एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स
NMMS 2025 एग्जाम से संबंधित इंपोर्टेंट डेट्स की जानकारी लेने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें।
| डिटेल्स | डेट |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 20 नवंबर 2025 (आज) |
| NMMS एग्जाम की डेट | 30 नवंबर 2025 |
| NMMS रिजल्ट की संभावित घोषणा | अप्रैल 2026 |
NMMS एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?
NMMS एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'NMMS' सेक्शन या 'Latest News' में "Download NMMS Admit Card November 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को डालकर लॉगिन करें।
- डिटेल्स फील करने के बाद आप 'Submit' या 'Download Admit Card' बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर चेक करने योग्य मुख्य डिटेल्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सभी छात्र अपनी निम्नलिखित जानकारियों की अच्छे से जांच करें। अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलें, तो आप तुरंत अपने स्कूल या SCERT/HBSE से संपर्क करें। आइए जानते हैं किन डिटेल्स को चेक करना चाहिए।
- छात्र का नाम
- माता - पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- एग्जाम का नाम और डेट
- एग्जाम सेंटर का नाम
- एग्जाम का टाइम
- फोटो और हस्ताक्षर

Comments
All Comments (0)
Join the conversation