राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 26 और 27 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। NBEMS ने एग्जाम शहरों की जानकारी देने वाली नीट एसएस 2025 के एग्जाम शहर सूचना पर्ची 12 दिसंबर, 2025 को जारी कर दी है।
सुपर स्पेशलिटी कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली NEET SS 2025 एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 22 दिसंबर 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा।
NEET SS 2025: एडमिट कार्ड और एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स
सभी छात्र एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 22 दिसंबर 2025 |
| NEET SS एग्जाम डेट | 26 और 27 दिसंबर 2025 |
| एग्जाम का रिजल्ट | 28 जनवरी 2026 एक्सपेक्टेड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | natboard.edu.in |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इसका लिंक 22 दिसंबर 2025 को एक्टिव होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'NEET SS' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब 'Applicant Login' पर क्लिक करें। फिर, अपनी User ID और Password फील करें। #BBD0E0 »

Comments
All Comments (0)
Join the conversation