MPSOS Admit Card 2025: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन सभी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जो कक्षा पांचवीं और आठवीं की दिसंबर 2025 के एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। बोर्ड ने इन कक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी कर दिया हैं।
MP स्टेट ओपन स्कूल की 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और ‘रूक जाना नहीं/आ लौट चलें’ के साथ-साथ CBSE ऑन डिमांड एग्जाम 15 दिसंबर से शुरू होंगी। MPSOS ने इन सभी एग्जाम के लिए विस्तृत टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्रों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले, मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, 'एडमिट कार्ड' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक आमतौर पर 'Dec Exam 2025' या '5th & 8th Class Admit Card' के नाम से उपलब्ध होता है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी फील करें।
- डिटेल्स फिल करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रिन पर आ जाएगा। फिर, आप इसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सभाल कर रख लें।
MPSOS एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स
कक्षा 5वीं और 8वीं की ये एग्जाम 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर के लास्ट विक तक चलेंगे।
| डिटेल्स | डेट |
| एडमिट जारी होने की डेट | 9 दिसंबर 2025 |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 15 दिसंबर 2025 |
| एग्जाम खत्म होने की एक्सपेक्टिड डेट | दिसंबर 2025 का लास्ट विक |
परीक्षा का समय
MP स्टेट ओपन स्कूल एग्जाम के लिए सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। एग्जाम हॉल में 1:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 10 मिनट पहले आंसर शीट और 5 मिनट पहले कोशन पेपर दिए जाएंगे।
यहां भी पढ़े: CAT 2025 Answer Key: CAT 2025 आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज iimcat.ac.in पर बंद होगी, जल्द करें फिल

Comments
All Comments (0)
Join the conversation