कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2025 की काउंसलिंग के तीसरे (फाइनल) राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स (Seat Matrix) जारी कर दी गई है। एमबीए (MBA), एमसीए (MCA) और एमटेक/एमआर्क (M.Tech/M.Arch) में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सूचना है। सभी छात्र कर्नाटक PGCET के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea/pgcet2025 पर लास्ट राउंड की सीटें देख सकते हैं।
Karnataka PGCET की सीट मैट्रिक्स जारी होने के साथ-साथ ऑप्शन भरने की प्रक्रिया भी आज यानी 4 नवंबर, 2025 से शुरू हो गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है, कि वे अपने पसंदीदा कॉलेजों और सब्जेक्ट का चयन करने में कोई देरी न करें। ऑप्शन फिल करने की लास्ट डेट 6 नवंबर, 2025 है। KEA छात्र अपने पसंद के सभी कॉलेज को ऑप्शन में फील करें क्योंकि पिछले राउंड के बाद कॉलेजों में सीटें बढ़ सकती हैं।
कर्नाटक PGCET राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल
कर्नाटक PGCET राउंड 3 काउंसलिंग के लिए छात्र प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान और अच्छे से पूरा करें। इससे जुड़ी सभी जानकारी लेने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | डेट्स | 
| सीट मैट्रिक्स जारी | 4 नवंबर 2025 (सुबह 11 बजे के बाद) | 
| ऑप्शन भरने की डेट | 4 नवंबर 2025 | 
| ऑप्शन भरने की लास्ट डेट | 6 नवंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक) | 
| कॉशन डिपॉजिट जमा करने की अंतिम तिथि | 6 नवंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक) | 
| प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 7 नवंबर 2025 | 
| फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 8 नवंबर 2025 | 
| कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि | 13 नवंबर 2025 | 
कर्नाटक PGCET 2025 सीट मैट्रिक्स - राउंड 3
छात्र राउंड 3 की कर्नाटक PGCET काउंसलिंग 2025 के सब्जेक्ट वाइज सीट मैट्रिक्स के लिए सीधा लिंक प्राप्त करें।
- MBA: https://cetonline.karnataka.gov.in/keawebentry456/pgcet2025/vacant_seat_B_04112025english.pdf
 - MCA: https://cetonline.karnataka.gov.in/keawebentry456/pgcet2025/vacant_seat_C_04112025english.pdf
 - M.Tech/M.Arch: https://cetonline.karnataka.gov.in/keawebentry456/pgcet2025/vacant_seat_T_04112025english.pdf
 
कर्नाटक PGCET 2025 सीट मैट्रिक्स और ऑप्शन कैसे भरें?
KEA ने MBA, MCA और M.Tech/M.Arch स्बजेक्ट वाइज के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइल में वेकेंट सीटों की डिटेल्स जारी किया है।
- KEA की ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea/pgcet2025 पर जाएं।
 - 'Karnataka PGCET Round 3 Seat Matrix' लिंक पर क्लिक करें। फिर, अपने सब्जेक्ट के अनुसार PDF डाउनलोड करें।
 - वेबसाइट पर लॉगिन करके, आप उपलब्ध सीटों को देखते हुए नए ऑप्शन भर सकते हैं।
 - छात्र अपनी रैंक और सीट मैट्रिक्स के आधार पर अधिक से अधिक ऑप्शन चुनें।
 
यहां भी पढ़े: JEE Mains Calculator 2026

Comments
All Comments (0)
Join the conversation