SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज 4 नवंबर 2025 को SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट sbi.co.in/web/careers/current-openings से देख सकते हैं। स्कोर देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इस वर्ष SBI क्लर्क परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
SBI Clerk Result 2025 Download Link - Active
एसबीआई क्लर्क 2025 (विज्ञापन संख्या: CRPD/CR/2025-26/06) का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आज, 4 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर अपना स्कोर देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परिणाम देखने का सीधा लिंक नीचे इस लेख में उपलब्ध कराया गया है।
यहां क्लिक करें: SBI Result 2025 Link
SBI Clerk Prelims Result 2025
20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को आयोजित एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब वे अपने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार खत्म हो गया है। एसबीआई क्लर्क परिणाम www.sbi.co.in पर आज 4 नवंबर को जारी कर दिए गए है, जिसमें योग्यता अंक, स्कोर और कट-ऑफ शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
|---|---|
| पद का नाम | क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) |
| रिजल्ट तिथि | 4 नवंबर 2025 |
| रिक्तियां | 6589 |
| SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि | 20, 21 और 27 सितंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in |
Also Read in English: SBI Clerk Cut Off 2025
SBI Clerk Prelims Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार जो एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
-
होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Current Openings” सेक्शन खोजें।
-
स्क्रॉल करें Junior Associates (Customer Support & Sales) (Advertisement No: CRPD/CR/2025-26/06) देखें।
-
लिंक “PRELIMINARY RESULT FOR SBI JUNIOR ASSOCIATED FOR EXAM HELD ON 20th, 21st, and 27th September 2025” पर क्लिक करें।
-
इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा।
-
लॉगिन बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
-
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation