इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 टर्म के एग्जाम के लिए CMA एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने CMA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करें। साथ ही, इसे एग्जाम देने के लिए डाउनलोड करना जरूरी है।
CMA Admit Card 2025: CMA दिसंबर सेशन के एग्जाम की जरूरी जानकारी
छात्र एडमिट कार्ड दिसंबर 2025 एग्जाम के लिए जरूरी जानकारी के लिए यहां देखें।
| डिटेल्स | इंफॉर्मेशन |
| ऑर्गेनाइजेशन | इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) |
| एग्जामिनेशन सेशन | दिसंबर 2025 टर्म |
| एडमिट कार्ड | फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 03 दिसंबर 2025 |
| परीक्षा की एक्सपेक्टेड डेट | दिसंबर 2025 के लास्ट सप्ताह |
| डाउनलोड लिंक | icmai.in |
ICMAI CMA December 2025 Admit Card - Click Here
CMA एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
CMA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने करने के लिए छात्र हमारे बताए गए इन आसान और सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए नीचे इन आसान स्टेप्स को देखते हैं।
- इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए मेन्यू में "Students" या "Examination" टैब पर क्लिक करें।
- अब "Admit Card for December 2025 Term Examination" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, आपको कोर्स चुनने के लिए कहा जाएगा।
- कोर्स चुनने के बाद दिए गए स्थान पर आप अपना 11 डिजिट का रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करें।
- फिर, "Submit" बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
दिसंबर में शुरू होंगे एग्जाम
ICAI CMA इंटर और फाइनल लेवल के एग्जाम 10 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर 2025 के बीच कराए जाएंगे। वहीं फाउंडेशन कोर्स के एग्जाम भी सिर्फ एक ही दिन 13 दिसंबर को करवाई जाएगी।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation