बिहार बोर्ड Model Paper 2026: BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं का मॉडल पेपर 2026, यहां पाएं PDF का Direct Link

Akshara Verma
Dec 3, 2025, 12:11 IST

बिहार बोर्ड BSEB ने छात्रों की समझ के लिए मॉडल पेपर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी कर दिए हैं। इन्हें डाउनलोड करने के लिए यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।

Bihar Board Model Test Paper 2026
Bihar Board Model Test Paper 2026

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) फाइनल एग्जाम 2026 की तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए हर सब्जेक्ट के मॉडल टेस्ट पेपर ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी करें है। इन्हें डाउनलोड करके छात्र एग्जाम पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और मार्किंग स्कीम को आसानी से समझ सकते हैं।

मॉडल पेपर क्यों जरूरी है? 

छात्रों के लिए मॉडल पेपर बोर्ड एग्जाम 2026 की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह एक तरह से छात्रों को पेपर की समझ और आने वाले प्रश्नों का आइडिया लगाने के लिए होते हैं।

  1. एग्जाम पैटर्न को समझना: मॉडल पेपर से छात्रों को पता चलता है कि फाइनल एग्जाम में प्रश्न किस तरह के होंगे। यानी कितने और कैसे ऑब्जेक्टिव प्रश्न, शॉर्ट आंसर प्रश्न और लॉन्ग आंसर प्रश्न आएंगें।
  2. टाइम मैनेजमेंट: मॉडल पेपर को करने से छात्रों को फाइन एग्जाम में टाइम को मैनेज करने की समझ आती है।
  3. महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान: मॉडल पेपर को सॉल्व करने से छात्रों को महत्वपूर्ण टॉपिक्स का पता चलता है, जिन पर वह ज्यादा ध्यान देने लगते है।

BSEB मॉडल पेपर 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

मॉडल पेपर को डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है। सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके मॉडल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर, "मॉडल पेपर 2026" या "Model Question Paper" लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपनी कक्षा के अनुसार 'मैट्रिक (10th)' या 'इंटरमीडिएट (12th)' का ऑप्शन चुनें।
  4. फिर, आपके सामने सभी सब्जेक्ट के मॉडल पेपर की PDF आ जाएगी।
  5. आप इन्हें अपने सब्जेक्ट के अनुसार उस लिंक पर क्लिक करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। 

मॉडल पेपर को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

एग्जाम पैटर्न में बदलाव 

बिहार बोर्ड (BSEB) ने दोनों कक्षाओं के एग्जाम पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसका फायदा छात्रों को मिलेगा।

मैट्रिक 10वीं के मॉडल पेपर का तरीका

बिहार बोर्ड की 10वीं के गणित पेपर में कुल 138 प्रश्न होंगे। इनमें से 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे, जिनमें से केवल 50 के आंसर देना जरूरी होगा। यदि कोई छात्र 50 से अधिक मल्टीपल चॉइस प्रश्नों के आंसर देता है, तो उसका मूल्यांकन केवल पहले 50 आंसरों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, 30 शॉर्ट आंसर प्रश्न होंगे, जिनमें से 15 के उत्तर देने होंगे। आठ लॉन्ग आंसर प्रश्नों में से चार के आंसर देने होंगे। यह पैटर्न विज्ञान के साथ-साथ अन्य सभी सब्जेक्ट्स पर भी लागू होगा।

इंटरमीडिएट 12वीं के मॉडल पेपर का तरीका

बिहार बोर्ड की 12वीं के रसायन विज्ञान का पेपर कुल 70 मार्क्स का होगा और इसमें 96 प्रश्न होंगे। इनमें से 70 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे, जिनमें से 35 के आंसर देने होंगे। 20 शॉर्ट आंसर प्रश्नों में से 10 के आंसर देना जरूरी होगा। साथ ही, छह लॉन्ग आंसर प्रश्नों में से तीन के आंसर देने होंगे। यह पैटर्न सभी सब्जेक्ट्स के लिए है। एग्जाम के दौरान, छात्रों को मॉडल पेपर पढ़ने के लिए करीब 15 मिनट का 'कूल-ऑफ टाइम' दिया जाएगा, जिससे वे इसे अच्छे से समझ कर हल कर सकेंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News