1 नवंबर को हुआ था भारत के इन 8 बड़े राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का गठन, देखें लिस्ट

Last Updated: Oct 31, 2026, 18:47 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में 1 नवंबर को इनमें से किस राज्य और यूटी का गठन हुआ था, यदि नहीं, तो इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।

भारत में राज्यों का गठन
भारत में राज्यों का गठन

भारतीय राजव्यवस्था और भूगोल के इतिहास में 1 नवंबर का दिन सबसे ऐतिहासिक माना जाता है। इसी दिन भारत के राजनीतिक नक्शे में सबसे बड़े और निर्णायक बदलाव हुए थे। कैलेंडर की इस तारीख को भारत के 8 बड़े राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का गठन या पुनर्गठन हुआ था। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

किसकी सिफारिश पर हुआ था गठन

राज्य पुनर्गठन अधिनियम (1 नवंबर 1956) के तहत गठित राज्य फजल अली की अध्यक्षता में बने 'राज्य पुनर्गठन आयोग' (1953) की सिफारिशों पर 1 नवंबर 1956 को 7वां संविधान संशोधन लागू हुआ। इसके तहत भाषा के आधार पर देश में 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे।

1 नंवबर को गठित भारत के 8 राज्य 

मध्य प्रदेश: विंध्य प्रदेश, मध्य भारत, महाकौशल और भोपाल राज्य की रियासतों का विलय करके 'भारत के दिल' यानि मध्य प्रदेश का गठन किया गया था।

कर्नाटक: बंबई, मद्रास, हैदराबाद और कुर्ग के कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को मिलाकर 'मैसूर राज्य' का गठन हुआ था,  जिसे 1973 में कर्नाटक नाम दिया गया। 1 नवंबर को यहां बड़े जोश के साथ 'कन्नड़ राज्योत्सव' मनाया जाता है।

केरल: त्रावणकोर-कोचीन और मद्रास प्रेसीडेंसी के मालाबार जिले को मिलाकर आधुनिक केरल राज्य की स्थापना हुई थी।

आंध्र प्रदेश: 1953 में बना आंध्र राज्य भाषाई आधार पर भारत का पहला राज्य था, लेकिन 1 नवंबर 1956 को तत्कालीन हैदराबाद रियासत के तेलुगु भाषी हिस्से को इसमें मिलाकर आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन हुआ।

राजस्थान: 1948 से चल रही राजस्थान के एकीकरण की 7 चरणों की प्रक्रिया 1 नवंबर 1956 को पूरी हुई, जब अजमेर-मेरवाड़ा और माउंट आबू को इसमें अंतिम रूप से शामिल किया गया।

पंजाबः शाह आयोग की सिफारिश पर पुराने पंजाब राज्य का विभाजन भाषा के आधार पर किया गया था। पंजाबी भाषी लोगों और सिख बाहुल्य क्षेत्र के लिए 1 नवंबर 1966 को आधुनिक 'पंजाब' राज्य बना।

हरियाणा: पुराने पंजाब से हिंदी भाषी क्षेत्र को अलग करके 1 नवंबर 1966 को भारत के 17वें राज्य के रूप में 'हरियाणा' का उदय हुआ।

छत्तीसगढ़: 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के 16 दक्षिण-पूर्वी जिलों को काटकर भारत के 26वें राज्य के रूप में 'छत्तीसगढ़' का निर्माण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य इस खनिज-समृद्ध और जनजातीय क्षेत्र का तेजी से विकास करना था। 

1 नवंबर को बने केंद्र शासित प्रदेश 

राज्यों के अलावा, इसी दिन 5 प्रमुख केंद्र शासित प्रदेशों का भी स्थापना दिवस मनाया जाता है:

-अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (1956)

-लक्षद्वीप (1956)

-दिल्ली (1 नवंबर 1956 को इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला)

-चंडीगढ़ (1 नवंबर 1966 को पंजाब-हरियाणा विभाजन के समय इसे UT और दोनों की संयुक्त राजधानी बनाया गया)

-पुडुचेरी (फ्रांसीसियों से मुक्त होने के बाद 1 नवंबर 1954 को यह भारत का हिस्सा बना)

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 31, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News