Union Budget 2026: किस मंत्रालय को मिला सबसे अधिक बजट और किस क्षेत्र में कितना खर्च करेगी सरकार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Feb 2, 2026, 12:45 IST

Budget 2026 Allocation: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 9वां बजट पेश कर दिया है। सरकार द्वारा इस बार 53 लाख 47 हजार 315 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। इसमें सबसे अधिक बजट परिवहन क्षेत्र के लिए रखा गया है। वहीं, सबसे अधिक बजट वित्त मंत्रालय के लिए रखा गया है।

बजट 2026
बजट 2026

Budget 2026 Highlights: केंद्र सरकार की ओर से रविवार को लोकसभा में आम आदमी का बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश कर आगामी एक साल में होने वाली सरकार की कुल आय और कुल व्यय का लेखा-जोखा बताया।

सरकार ने बजट में यह स्पष्ट किया है कि उसका ध्यान किसान, महिला, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और परिवहन क्षेत्र में है। सरकार की ओर से इस बार कुल 53 लाख 47 हजार 315 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जिसमें सबसे अधिक व्यय परिवहन क्षेत्र के लिए रखा गया है। वहीं, सबसे अधिक बजट वित्त मंत्रालय और इसके बाद रक्षा मंत्रालय को जारी किया गया है।  

Ministry-wise Budget Allocation 2026: किस मंत्रालय को कितना मिला है बजट  

मंत्रालय (Ministry)

आवंटित राशि (Allocated Amount)

परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy)

24123

आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH)

4408.93

रसायन और उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Chemicals and Fertilizers)

177061

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation)

2102.87

कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal)

3635

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry)

17843.90

संचार मंत्रालय (Ministry of Communications)

102267

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय (Ministry of Development of North Eastern Region)

6812

शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education)

139289

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs)

22118.97

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance)

1972509

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare)

106530

गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)

255233

जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti)

94807

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways)

309875.30

Sector-wise Budget Allocation: किस मद में कितना खर्च करेगी सरकार 

मद

राशि (Amount)

परिवहन

5,98,520

रक्षा

5,94,585

ग्रामीण विकास

2,73,108

गृह कार्य

2,55,234

कृषि और संबद्ध कार्यकलाप

1,62,671

शिक्षा

1,39,289

ऊर्जा

1,09,029

स्वास्थ्य

1,04.599

शहरी विकास

85,522

आईटी और दूरसंचार

74,560

वाणिज्य और उद्योग

70,296

सामाजिक कल्याण

62,362

वैज्ञानिक विभाग

55,756

कर प्रशासन

45,500

विदेश कार्य

22,119

वित्त

20,649

पूर्वोत्तर विकास

6,812

मंत्रालय और मद बजट में क्या है अंतर 

आप यहां सोच रहे होंगे कि यहां मद और मंत्रालय के बजट में क्या अंतर है। आपको बता दें कि यहां मद से मतलब है कि सरकार किस क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च करेगी। दरअसल, जब भी बात मद की होती है, तो यहां कई मंत्रालय एक साथ आ जाते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें, जैसे कि सरकार ने सबसे अधिक व्यय परिवहन के लिए रखा है। अब परिवहन में सड़क और राजमार्ग मंत्रालय, रेल मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय शामिल है, जो कि परिवहन क्षेत्र में विकास करेंगे।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News