उत्तर प्रदेश के दो अनोखे जिले, जिनके नाम में 5 बार आता है ‘A’, जानें यहां

Oct 3, 2025, 17:54 IST

आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में दो जिले ऐसे हैं, जिनके नाम में 5 बार ‘A’ आता है। कौन-से हैं ये दो जिले, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

यूपी के इन दो जिलों में 5 बार आता है 'A'
यूपी के इन दो जिलों में 5 बार आता है 'A'

उत्तर प्रदेश भारत के विविध राज्यों में शामिल है, जो कि अपनी पुरातन संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी विश्व विख्यात है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के अलग-अलग जिले अपनी अनूठी पहचान रखते हैं।

कुछ जिले अपने यहां मौजूद विशेषताओं की वजह से जाने जाते हैं, जबकि कुछ जिले अपने नाम की वजह से मशहूर हैं। ऐसे में यूपी में दो जिले ऐसे हैं, जिनके नाम में एक नहीं बल्कि 5 बार ‘A’ आता है। कौन-से हैं ये जिले, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

यूपी का परिचय

उत्तर प्रदेश का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। हालांकि, बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया, लेकिन 1856 में यहां की सत्ता अंग्रेजों के हाथों में चली गई।

ब्रिटिश ने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया और बाद में इसे अवध सूबे में मिला दिया गया, जिसके बाद इसे संयुक्त प्रांत नाम मिला। देश आजाद हुआ और प्रांत का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

यूपी में कुल कितने जिले हैं

यूपी में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं। ये जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं। ये सभी संभाग पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और मध्यांचल हैं। इसके अतिरिक्त, यहां कुल 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। इस जिले को यूपी की स्टील सिटी भी कहा जाता है। साथ ही, पापड़ के लिए भी विख्यात है। 

यूपी के चार दिशाओं के चार जिले 

यूपी के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र है, जबकि सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

किन दो जिलों के नाम में 5 बार आता है ‘A’

अब सवाल है कि यूपी के वे दो जिले कौन-से हैं, जिनके नाम में 5 बार ‘A’ आता है। आपको बता दें कि यूपी के गौतमबुद्ध नगर(Gautam Budha Nagar) और संत रविदास नगर (Sant Ravi Das Nagar) में 5 बार ‘A’ आता है। यूपी में इनके अलावा कोई और जिले नहीं हैं, जिनके नाम में इतनी बार ‘A’ आता हो।

पढ़ेंःभारत में किस शहर को कहा जाता है ‘मगरमच्छों का शहर’, जानें क्या है नाम





Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News