Viksit Bharat Buildathon 2025: विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 भारत का सबसे बड़ा छात्र इनोवेशन मिशन है, जिसमें देशभर के 1 करोड़ से अधिक विद्यार्थी और 1.5 लाख से ज़्यादा स्कूल शामिल हो रहे हैं। यह पहल शिक्षा मंत्रालय, अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और AICTE के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को एक मंच देना है, जहाँ वे मिलकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान खोजें और विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करें।
क्या है विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025?
23 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया यह अभियान केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय नवाचार आंदोलन है। इसका मकसद विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और उद्यमिता की भावना को जड़ से विकसित करना है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी ज्ञान, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और समावेशी समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है।
Viksit Bharat Buildathon 2025 थीम्स
1. आत्मनिर्भर भारत: स्वदेशी तकनीकी समाधानों का विकास।
2. स्वदेशी: पारंपरिक भारतीय ज्ञान और कौशल को आधुनिक रूप देना।
3. वोकल फॉर लोकल: स्थानीय उद्योगों, उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना।
क्यों शुरू किया गया यह इनोवेशन मिशन
-
विद्यार्थियों में नवाचार और समस्या-समाधान की सोच को बढ़ावा देना।
-
युवाओं को राष्ट्र निर्माण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना।
-
आकांक्षी, जनजातीय और दूरस्थ जिलों से सहभागिता को सुनिश्चित करना।
-
बेहतर प्रोजेक्ट्स को मेंटॉरशिप, इन्क्यूबेशन और भविष्य के सहयोग से जोड़ना।
क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
कौन भाग ले सकते हैं:
Viksit Bharat Buildathon 2025 Registration Link: कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी 5-7 सदस्यों की टीम बनाकर भाग ले सकते हैं। एक स्कूल से कई टीमें हिस्सा ले सकती हैं, प्रत्येक टीम के लिए एक शिक्षक मेंटर आवश्यक है।
रजिस्ट्रेशन की तारीखें: 23 सितंबर - 6 अक्टूबर 2025
Viksit Bharat Buildathon 2025 Registration कैसे करें रजिस्ट्रेशन:
-
आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर जाएं।
-
स्कूल अपना पंजीकरण कर टीम बनाए।
-
अपने प्रोजेक्ट का आइडिया/कॉन्सेप्ट/प्रोटोटाइप (फोटो या वीडियो) अपलोड करें।
-
रजिस्ट्रेशन पर प्रत्येक टीम को मंत्रालय द्वारा डिजिटल प्रमाणपत्र मिलेगा।
भारत बिल्डाथॉन 2025 हाईलाइट्स
फेज | एक्टिविटी | तिथि |
लॉन्च | केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा उद्घाटन | 23 सितंबर 2025 |
रजिस्ट्रेशन | आवेदन प्रक्रिया खुली | 23 सितंबर- 6 अक्टूबर 2025 |
तैयारी | टीम तैयारी एवं मेंटरिंग | 6 -12 अक्टूबर 2025 |
लाइव बिल्डाथॉन | राष्ट्रीय नवाचार दिवस (1 करोड़ विद्यार्थी शामिल) | 13 अक्टूबर 2025 |
प्रविष्टियाँ जमा | ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिशन | 14 - 31 अक्टूबर 2025 |
मूल्यांकन | विशेषज्ञों द्वारा आकलन | नवंबर 2025 |
परिणाम | विजेताओं की घोषणा व सम्मान | दिसंबर 2025 - जनवरी 2026 |
सहभागिता के दिशा-निर्देश
-
प्रत्येक टीम एक ही स्कूल की होनी चाहिए।
-
प्रोजेक्ट विचार, मॉडल या कार्यशील प्रोटोटाइप के रूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
-
शिक्षक मेंटर टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
-
मूल्यांकन नवाचार, व्यवहार्यता और सामाजिक प्रभाव के आधार पर होगा।
-
टॉप 10,000 प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता, मेंटरशिप और कॉर्पोरेट सहयोग के अवसर मिलेंगे।
क्यों है यह भारत का सबसे बड़ा इनोवेशन मिशन?
1 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों की एक साथ भागीदारी इसे विश्व स्तर पर सबसे बड़े नवाचार अभियान के रूप में स्थापित करती है। यह पहल शिक्षा को वास्तविक समस्याओं के समाधान से जोड़ती है, विद्यार्थियों को इंडस्ट्री मेंटर्स से जोड़ती है और उनके लिए इन्क्यूबेशन एवं स्टार्टअप के रास्ते खोलती है।
क्या है आवेदन प्रक्रिया
-
vbb.mic.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
-
स्कूल प्रतिनिधि लॉगिन कर 5–7 छात्रों की टीम पंजीकृत करें।
-
प्रोजेक्ट आइडिया (फोटो/वीडियो/लिखित रूप में) अपलोड करें।
-
मेंटर की सहायता से तैयारी करें और 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय बिल्डाथॉन में भाग लें।
-
14–31 अक्टूबर के बीच प्रोजेक्ट जमा करें।
विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत के युवा नवप्रवर्तकों के लिए एक लॉन्चपैड है, जहाँ से वे न केवल राष्ट्रीय पहचान पा सकते हैं, बल्कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation