जनरल-स्लीपर में अब नहीं होगी सीट की मारामारी! 22 कोच वाली ट्रेनों में 12 जनरल और नॉन-AC स्लीपर कोच, देखें प्लान

Last Updated: Jul 27, 2026, 13:52 IST

रेलवे ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए 17 हजार नए नॉन-AC कोच तैयार कर रहा हैं। इसका उद्देश्य जनरल और स्लीपर यात्रियों को पहले से ज्यादा सीटें और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। 

नॉन-AC अमृत भारत ट्रेन पर भी बढ़ा फोकस
नॉन-AC अमृत भारत ट्रेन पर भी बढ़ा फोकस

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और जनरल-स्लीपर कोचों में सीटों की किल्लत को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे अब लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए 17 हजार नए नॉन-AC कोच तैयार कर रहा हैं। वहीं, पूरी तरह नॉन-AC अमृत भारत ट्रेनों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाये जाने का प्लान है।

रेलवे का लक्ष्य साफ है कि जनरल और स्लीपर यात्रियों को पहले से ज्यादा सीटें और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना।

जनरल कोच बढ़ेंगे, भीड़ होगी कम

रेलवे का कहना है कि छुट्टियों और त्योहारों के दौरान कई ट्रेनों में क्षमता से ज्यादा भीड़ हो जाती है। इसी समस्या को कम करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जा रहे हैं।

2024-25 में 1250 अतिरिक्त कोच लगाए गए, ताकि हर लंबी दूरी की ट्रेन में कम से कम चार जनरल कोच उपलब्ध हों।

2025-26 में 870 नए कोच जोड़े गए, जिनमें 160 जनरल कोच शामिल हैं।

2026-27 में 30 जून तक 190 अतिरिक्त कोच जोड़े जा चुके हैं, जिनमें 20 जनरल कोच हैं।

17 हजार नए नॉन-AC कोच की तैयारी

आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे 17 हजार नए नॉन-AC कोच तैयार कर रहा है। मौजूदा प्लान के तहत 22 कोच वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 12 जनरल और नॉन-एसी स्लीपर कोच तथा 8 AC कोच रखे जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सस्ती यात्रा का विकल्प मिल सके। 

नॉन-AC अमृत भारत ट्रेन पर भी बढ़ा फोकस 

इसके अलावा, पूरी तरह नॉन-AC अमृत भारत ट्रेन का विस्तार भी किया जा रहा है। इसकी एक रेक में 11 जनरल, 8 स्लीपर, एक पैंट्री कार और दो लगेज सह दिव्यांग कोच होते हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

रेलवे का ग्रीन मिशन: 99.6% ब्रॉड गेज नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिफाइड

भारतीय रेलवे ने अपने 99.6 फीसदी ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही रेलवे विद्युतीकरण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं रेलवे में 1260 मेगावाट से अधिक सोलर और पवन ऊर्जा क्षमता भी शुरू की जा चुकी है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग बढ़ी, फर्जीवाड़े पर सख्ती

ऑनलाइन टिकटों में गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रेलवे ने निगरानी भी और कड़ी कर दी है। रेलवे डिजिटल सेवाओं को लगातार मजबूत बना रहा है। रेलवन (RailOne) ऐप को अब तक 4.55 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं और इसके जरिए रोजाना औसतन 9.65 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं। 

बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन को मंजूरी

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बल्लारी-गुंटकल रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इससे 99 गांवों की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और करीब 7 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, रेलवे का फोकस अब साफ तौर पर आम यात्रियों पर है। जनरल और स्लीपर कोच बढ़ाने, हजारों नए नॉन-AC कोच तैयार करने, अमृत भारत ट्रेनों का विस्तार आने वाले वर्षों में यात्रा को अधिक आसान, किफायती और सुविधाजनक बना सकते हैं। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 13:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News