प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक किफायती दुर्घटना बीमा योजना है, जिसके तहत दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता पर अधिकतम ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। इस योजना में केवल ₹20 वार्षिक प्रीमियम लिया जाता है, जो बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से कटता है।
वर्ष 2015 में शुरू हुई इस योजना ने 2025 में अपने 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अप्रैल 2025 तक इसमें 51 करोड़ से अधिक नामांकन हो चुके हैं और ₹3,121 करोड़ से ज्यादा की दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है। बीमा कवरेज हर साल 1 जून से 31 मई तक मान्य रहता है और इसे सालाना नवीनीकृत किया जा सकता है।
PMSBY हाई लाइट्स 2025
-
अप्रैल 2025 तक कुल 51.06 करोड़ लाभार्थी योजना से जुड़े।
-
इनमें से 23.87 करोड़ महिलाएं हैं, जबकि बड़ी संख्या में लाभार्थी प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) खाताधारक हैं।
-
अब तक 1,57,155 दावों का निपटान किया जा चुका है, जिसकी कुल राशि ₹3,121.02 करोड़ है।
-
नामांकन और दावा भुगतान को तेज़ और सरल बनाने के लिए जन सुरक्षा पोर्टल के जरिए डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।
-
2025 में योजना की संरचना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह योजना अब भी सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों, बैंकों और डाकघरों के माध्यम से संचालित हो रही है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) | आवेदन का ऑफिसियल लिंक |
PMSBY की क्या है पात्रता:
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता 2025 में भी पहले जैसी ही है-
आयु सीमा
-
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
आयु की गणना निकटतम जन्मदिन के आधार पर की जाती है।
-
70 वर्ष की आयु पूरी होते ही या बैंक/डाकघर खाता बंद होने पर बीमा कवरेज स्वतः समाप्त हो जाता है।
बैंक अकाउंट के लिए क्या है जरुरी:
-
आवेदक के पास किसी भागीदार बैंक या डाकघर में सक्रिय व्यक्तिगत या संयुक्त बचत खाता होना अनिवार्य है।
-
यदि किसी व्यक्ति के एक से अधिक बैंक खातों हैं, तो वह केवल एक ही खाते से PMSBY में नामांकन कर सकता है।
-
खाते से ₹20 वार्षिक प्रीमियम के ऑटो-डेबिट की सहमति देना आवश्यक है।
-
भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारतीय बैंक खाते रखने वाले NRI भी इस योजना के पात्र हैं।
-
प्रीमियम कटने के बाद बीमा कवरेज शुरू होता है, हालांकि 30 दिन की लियन अवधि लागू रहती है।
PMSBY के अंतर्गत मिलने वाले लाभ:
| लाभ का प्रकार | बीमा राशि |
| दुर्घटना में मृत्यु | ₹2 लाख |
| स्थायी पूर्ण विकलांगता (दोनों आंखें/हाथ/पैर) | ₹2 लाख |
| स्थायी आंशिक विकलांगता (एक आंख/हाथ/पैर) | ₹1 लाख |
दुर्घटना में प्राकृतिक आपदा, सड़क हादसा या अन्य अचानक बाहरी घटनाएं शामिल हैं। आत्महत्या को कवर नहीं किया जाता, जबकि हत्या की स्थिति में दावा मान्य होता है। वहीं मृत्यु के मामले में राशि नामांकित व्यक्ति को और विकलांगता के मामले में स्वयं बीमित व्यक्ति को दी जाती है।
कैसे करें PMSBY में आवेदन
-
अपने बैंक या डाकघर की शाखा में जाएं, या इंटरनेट बैंकिंग, UMANG ऐप या ऑफिसियल PMSBY वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें।
-
नामांकन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, नामिनी विवरण भरें और ₹20 ऑटो-डेबिट की सहमति दें।
-
31 मई तक आवेदन करने पर अगला कवरेज वर्ष (1 जून–31 मई) मान्य होता है।
-
प्रीमियम कटने के बाद पावती/स्वीकृति पर्ची मिलती है, जो बीमा प्रमाण होती है।
-
नए या दोबारा जुड़ने वाले लाभार्थी किसी भी समय प्रोराटा प्रीमियम के साथ आवेदन कर सकते हैं।
नामांकन और दावा के लिए जरूरी दस्तावेज
नामांकन हेतु:
-
आधार / पैन (KYC के लिए)
-
बैंक या डाकघर खाता प्रमाण
-
हस्ताक्षरित सहमति फॉर्म
कौन से है जरुरी डाक्यूमेंट्स:
| दावा प्रकार | जरूरी दस्तावेज |
| मृत्यु | मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR/पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नामिनी का पहचान पत्र व बैंक विवरण |
| विकलांगता | सिविल सर्जन द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र, FIR/पंचनामा, डिस्चार्ज डिटेल्स |
-
दावा 30 दिनों के भीतर बैंक/डाकघर में जमा करना होता है।
-
सत्यापन के बाद लगभग 30 दिनों में भुगतान कर दिया जाता है।
PMSBY Certificate Download PDF: कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
पीएमएसबीवाई (PMSBY) प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए, अपने बैंक की वेबसाइट या बीमाकर्ता के पोर्टल पर जाएं, लॉग इन करें और पीएमएसबीवाई/बीमा सेक्शन सर्च करें , अपनी डिटेल्स (आधार, खाता संख्या, पॉलिसी संख्या, आईएफएससी) दर्ज करें, और पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें, या सामान्य जानकारी के लिए जन सुरक्षा पोर्टल/उमंग (UMANG) ऐप देखें।
कुल मिलाकर, PMSBY 2025 एक बेहद सस्ती और प्रभावी दुर्घटना बीमा योजना है, जो आम नागरिकों को न्यूनतम प्रीमियम पर मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है।
Aaple Sarkar MahaDBT क्या है और किसी सरकारी लाभ के लिए यहाँ रजिस्टर होना क्यों है जरुरी, यहाँ देखें हर एक डिटेल्स
अब नहीं देनी होगी Aadhaar की फोटोकॉपी, ऐसे होगा ID वेरिफिकेशन, जानें UIDAI का नया नियम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation