MP Ladli Behna Yojana 41st Kist: लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त आज, खाते में पैसा आया की नहीं, ऐसे करें चेक

Last Updated: Oct 14, 2026, 18:52 IST

Ladli Behna Yojana 41st Kist: मध्य प्रदेश की महिलाओं और बहनों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है, क्योंकि आज सीएम डॉ मोहन यादव लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करने जा रहे है। आपके खाते में 1500 रुपये आया की नहीं ऐसे करें चेक।

कब हुई थी योजना की शुरुआत
कब हुई थी योजना की शुरुआत

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आज यानी 14 अक्टूबर का दिन खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500-1,500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

इसके साथ ही पात्र महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर पर 450 रुपये की सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि खाते में पैसे आए या नहीं। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल से ही भुगतान का स्टेटस चेक कर सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। फिलहाल लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम में योजना की अगली किस्त जारी कर रहे है। 

कब हुई थी योजना की शुरुआत

इस योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देना और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचाना है। सितंबर तक योजना की 40 किस्तों का पेमेंट किया जा चुका था। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

450 रुपये की गैस सब्सिडी भी मिलेगी

किस्त के साथ पात्र महिलाओं के लिए एक और राहत की खबर है। सरकार की ओर से LPG गैस सिलेंडर पर 450 रुपये की सब्सिडी भी ट्रांसफर की जाएगी। इसका लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ गैर-उज्ज्वला श्रेणी की पात्र पंजीकृत लाड़ली बहनों को भी मिलेगा। हालांकि, इसके लिए संबंधित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

आपके बैंक खाते में 1,500 रुपये आए हैं या नहीं, यह जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं।

-सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।

-होमपेज पर ‘आवेदन और पेमेंट स्टेटस’ ऑप्शन चुनें।

-अपना आवेदन क्रमांक या समग्र ID दर्ज करें।

-कैप्चा कोड भरें और मांगी गई डिटेल्स पूरी करें।

-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन करें।

-अब स्क्रीन पर अपने आवेदन और पेमेंट डिटेल्स देखें।

यदि किस्त जारी होने के बाद भी पेमेंट स्टेटस नहीं दिखता है, तो कुछ समय बाद दोबारा स्टेटस चेक करें।

बैंक पासबुक और UPI से भी चेक करें पैसा

ऑनलाइन पोर्टल के अलावा आप बैंक पासबुक अपडेट कराकर, बैंक SMS देखकर या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए भी खाते में जमा रकम की जानकारी ले सकती हैं। UPI ऐप से बैंक बैलेंस चेक करना भी एक आसान विकल्प है। हालांकि, किस्त के लिए ट्रांजैक्शन हिस्ट्री या आधिकारिक पोर्टल पर पेमेंट स्टेटस जरूर देखें।

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये? 24वीं किस्त का क्या है स्टेटस, देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 14, 2026, 14:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News