भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों बात होती है, तो इसमें हरियाणा राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।
राज्य में अलग-अलग सड़कें मौजूद हैं, जो राज्य को अलग-अलग राज्यों से जोड़ती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे लंबी सड़क कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कितना बड़ा है हरियाणा
हरियाणा राज्य कुल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह भारत का 17वां लोकप्रिय राज्य है, जिसका गठन 1 नवंबर, 1966 को किया गया था।
हरियाणा में कुल जिले और मंडल
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हरियाणा में कुल कितने जिले और मंडल हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो कि 6 मंडलों में आते हैं।
हरियाणा में कुल कितना बड़ा सड़क नेटवर्क
हरियाणा में कुल सड़क नेटवर्क की बात करें, तो यहां कुल 30 हजार किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है। इसमें जिला और ग्रामीण जिलों की सड़कों की लंबाई 25,000 किलोमीटर है। वहीं, मुख्य जिला सड़कों की लंबाई 1400 किलोमीटर, राज्य राजमार्ग की लंबाई 1800 किलोमीटर वहीं, राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 3300 से 3500 किलोमीटर है।
हरियाणा की सबसे लंबी सड़क कौन-सी है
अब सवाल है कि हरियाणा की सबसे लंबी सड़क कौन-सी है। आपको बता दें कि हरियाणा की सबसे लंबी सड़क NH-44 है। यह हरियाणा के साथ-साथ भारत की भी सबसे लंबी सड़क है, जो कि श्रीनगर से कन्याकुमारी तक जाती है।
कितनी है सड़क की लंबाई
हरियाणा राज्य में सड़क की कुल लंबाई 257 किलोमीटर है। यह हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद जैसे जिलों से होकर गुजरती है। इसे हमें ग्रांड ट्रंक रोड या जीटी रोड के नाम से भी जानते हैं।
दूसरी सबसे लंबी सड़क
हरियाणा की दूसरी सबसे लंबी सड़क की बात करें, तो यह ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे NH-152D है। यह एक नया और आधुनिक एक्सप्रेसवे है। इसकी कुल लंबाई 227 किलोमीटर है, जो कि अंबाला से नारनौल तक जाता है। वहीं, राज्य हाईवे की बात करें, तो 17 (SH-17) सबसे बड़ी सड़क है। इसकी कुल लंबाई 199.7 किलोमीटर है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation