दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा कुत्ते? भारत का नंबर जानकर हो जाएंगे हैरान

Aug 18, 2025, 15:21 IST

भारत में फिलहाल कुत्तों के बर्थ को कंट्रोल करने के सरकार के फैसले पर लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि, कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के किस देश में कुत्तों का आबादी सबसे अधिक है? भारत में कुत्तों की संख्या कितनी है?

Population of dogs in the world
Population of dogs in the world

ऐसा कहा जाता है कि इंसान के सबसे अच्छे दोस्त कुत्ते होते हैं। आज के समय में कई सारे लोग कुत्ते पालते हैं। आज न केवल आपको गांव के घरों में कुत्ते देखने के लिए मिलेंगे, बल्कि शहरों और अपार्टमेंट में भी कुत्ते हर जगह अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के किन देशों में सबसे ज्यादा कुत्ते पाए जाते हैं? आज हम आपको दुनिया के देशों में कुत्तों की आबादी  (Dog Population Statistics) के बारे में बताएंगे।

आमतौर पर ज्यादातर देशों में कुत्तों को पालतू जानवर माना जाता है और यही कारण है कि इन्हें काफी प्यार मिलता है। वहीं, सड़कों पर भी कुत्तों का संख्या काफी बड़ी है, जो सरकार और समाज के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। आइए दुनिया के 10 ऐसे देशों पर नजर डालते हैं, जहां कुत्तों की संख्या काफी ज्यादा है।


1) अमेरिका

बात अगर सबसे ज्यादा कुत्तों वाले देश की करें, तो अमेरिका पहले स्थान पर आता है। यहां लगभग 7.58 करोड़ कुत्ते हैं। पशुओं को लेकर यह देश काफी सहज है और यही कारण है कि यहां सख्त पशु संरक्षण कानून मौजूद हैं। पालतू जानवरों की देखभाल के लिए यहां खास डॉग पार्क, ग्रूमिंग सेंटक भी उपलब्ध है। सिर्फ इतना ही नहीं पशु क्रूरता के मामलों में यहां काफी कड़ी कार्यवाही की जाती है।

2) ब्राजील

ब्राजील में कुत्तों की संख्या करीब 3.57 करोड़ है। यहां के आधे से ज्यादा घरों में आपको पालतू कुत्ते देखने के लिए मिलेंगे। पालतू जानवरों के लिए देखभाल और वैक्सीनेशन के लिए सरकार की ओर से मजबूत कानून व्यवस्था बनाई गई है।

3) चीन

चीन में लगभग 2.74 करोड़ कुत्ते हैं। पहले यहां के कुछ शहरों में पालतू जानवर रखने पर पाबंदी थी, लेकिन अब वहां काफी बदलाव आ रहा है और यही कारण है कि लोग तेजी से कुत्ते पालने लगे हैं। इसका ही असर है कि अब चीन का पेट मार्केट काफी तेजी से बढ़ा रहा है।

4) भारत

कुत्तों की बढ़ती संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर आता है। यहां लगभग 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते हैं, जो देश के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। सरकार के हालिया आदेश के अनुसार एक साल के भीतर 70% कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कुत्तों की संख्या को कंट्रोल किया जाए और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

5) रूस

रूस में लगभग 1.50 करोड़ कुत्ते हैं। क्या आप जानते हैं यहां मेट्रो डॉग्स नाम के आवारा कुत्ते काफी मशहूर है, जो ट्रेन और बसों में भी सफर करते हैं। इन कुत्तों की देखभाल सरकार और कुत्ते करते हैं।

6) जापान

जापान में करीब 1.20 करोड़ कुत्ते हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो, लेकिन यहां कई लोग बच्चों की जगह पालतू कुत्ते पालते हैं और उन्हें ही अपना परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही कारण है कि जापान का पेट इंडस्ट्री 10 अरब डॉलर से ज्यादा का है।

7) फिलीपींस

फिलीपींस में कुत्तों की संख्या करीब 1.16 करोड़ है। यहां लंबे समय तक रेबीज से मौतें चिंता का विषय बनी रही है। अब सरकार कुत्तों को मारने की जगह वैक्सीनेशन और नसबंदी का सहारा ले रही है।

8) अर्जेंटीना

अर्जेंटीना में कुत्तों की संख्या लगभग 92 लाख कुत्ते हैं। यहां अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने घरों में पालतू जानवर पालते हैं। वहीं, सरकार समय-समय पर नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाकर कुत्तों की बढ़ती संख्या पर काबू पा रही है।

9) फ्रांस

फ्रांस में करीब 74 लाख कुत्ते हैं। कुत्तों को पालने के यहां के नियमों के अनुसार आपको हर पालतू कुत्ते को माइक्रोचिप लगाना और वैक्सीनेशन कराना जरूरी है और यही कारण है कि यहां रेबीज के मामले बेहद कम हैं। हालांकि, दुख की बात है कि लाखों कुत्तों को हर साल छोड़ा भी जाता है।

10) रोमानिया

रोमानिया में कुत्तों की संख्या केवल 41 लाख है। 1980 के दशक में जब लोग गांवों से शहरों की ओर शिफ्ट हुए तो कई कुत्ते पीछे छूट गए और धीरे-धीरे वहां आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई। बाद में वहां कुत्तों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए उन्हें मारने का तरीका अपनाया गया, लेकिन बाद में पशु अधिकार संगठनों के विरोध पर इसे रोकना पड़ा।

Mahima Sharan
Mahima Sharan

Sub Editor

Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News