उत्तर प्रदेश राज्य को विविधताओं का राज्य कहा जाता है, जो कि सांस्कृतिक, भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक और समृद्ध इतिहास को लेकर खास पहचान रखता है। भारत की इस धरती को तप, ज्ञान, कर्म और धर्म की धरती भी कहा जाता है। भारत का यहा राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
यह देश का कुल 7.33 फीसदी हिस्सा है। प्रदेश जितना बड़ा है, उतनी ही अधिक यहां आबादी है। जनसंख्या के हिसाब से यहां नगर निगमों का भी गठन किया गया है। इस कड़ी में हमें प्रदेश में अलग-अलग नगर निगम देखने को मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा नगर निगम कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होता है नगर निगम
नगर निगम एक स्थानीय स्वशासन की इकाई होती है। यह बड़े शहरों और महानगरों में प्रशासन और नागरिक सेवाओं को चलाने के लिए जिम्मेदार होती है। भारतीय संविधान में 74वें संंशोधन अधिनियम, 1992 के तहत नगर निगमों को स्थापित किया गया है।
नगर निगमों का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, नियोजित और जीवनयापन के लिए एक अच्छे शहर को बनाना होता है। ये शहरों में कूड़ा निस्तारण से लेकर साफ-सफाई, सीवेज समस्या, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, नागरिक सेवा केंद्र, शौचालयों का निर्माण, पार्कों का निर्माण और रखरखाव, भवन निर्माण व छोटे औद्योगिक लाइसेंस आदि के लिए जिम्मेदारी होती हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल कितने नगर निगम हैं
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 17 नगर निगम हैं। ये नगर निगम प्रदेश के प्रमुख शहरों के हैं, जिनमें लखनऊ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज,वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, अलीगढ़, झांसी, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और शाहजहांपुर है।
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर निगम कौन-सी है
अब हम यह जान लेते हैं कि यूपी की सबसे बड़ी नगर निगम कौन-सी है। आपको बता दें कि यह दो पैमाने पर देखी जाती है। एक-जनसंख्या के आधार पर और दूसरा-क्षेत्रफल के आधार पर। ऐसे में साल 2011 के आंकड़ों पर गौर करें, तो जनसंख्या के आधार पर कानपुर नगर निगम यूपी की सबसे बड़ी नगर निगम है।
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ी नगर निगम
यदि क्षेत्रफल पर गौर करें, तो इस मामले में राज्य की राजधानी लखनऊ को प्रदेश की सबसे बड़ी नगर निगम माना जाता है। इसका कुल एरिया 631 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, बीते वर्षों में लखनऊ की आबादी भी बढ़ी है और यह कानपुर के आबादी के करीब पहुंची है। साल 2011 में कानपुर के पूरे जिले की जनसंख्या करीब 45 लाख थी।
पढ़ेंःभारत में किस मुगल शासक ने सबसे लंबे समय तक शासन किया है, जानें नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation