दुनिया का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश कौन-सा है, जानें यहां

Last Updated: Mar 22, 2026, 10:40 IST

दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जो कि चारों तरफ से जमीन से घिरे हुए हैं। इस कड़ी में कजाकिस्तान भी ऐसा देश है, जिसके चारों तरफ जमीन है। इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश
सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश

दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें कुछ देश सागर से अपनी सीमाएं साझा करते हैं, तो कुछ महासागर से जुड़े हुए हैं। हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जो कि पूरी तरह जमीन से घिरे हुए हैं।

इनमें सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश कजाकिस्तान है। यह मध्य एशिया का एक बड़ा और महत्त्वपूर्ण देश है, जो कि अपनी प्राकृतिक संपदा और रणनीतिक व राजनीतिक महत्त्व के कारण वैश्विव स्तर पर स्थान रखता है।

क्या होता है लैंडलॉक्ड देश

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर लैंडलॉक्ड देश क्या होता है? आपको बता दें कि यहां लैंडलॉक्ड(Landlocked) से उन देशों से मतलब है, जो कि किसी सागर या महासागर से अपनी सीमाएं साझा नहीं करते हैं। ऐसे में यदि आपको इन देशों में पहुंचना है, तो आपके पास सिर्फ दो ही रास्ते हैं, एक रास्ता हवाई और दूसरा रास्ता मार्ग से है। वहीं, अन्य देशों के मामलों में तीन रास्ते होते हैं, जिनमें जलमार्ग शामिल होता है।

कजाकिस्तान से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य

-कजाकिस्तान का कुल एरिया 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है।

-एरिया के हिसाब से देखें, तो यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश बन जाता है, लेकिन समुद्री सीमा न होने की वजह से यह दुनिया का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश बनता है।

-कजाकिस्तान की लोकेशन की बात करें, तो यह मध्य एशिया का देश माना जाता है, क्योंकि इसका अधिकांश हिस्सा मध्य एशिया में स्थित है। हालांकि, इसका कुछ भाग पूर्वी यूरोप में भी आता है।

कजाकिस्तान के पड़ोसी देश कौन-से हैं

कजाकिस्तान कुल 5 देशों से अपनी सीमाएं साझा करता है।

-उत्तर और पश्चिम में यह रूस से जुड़ता है।

-पूर्व में यह चीन से जुड़ता है।

-दक्षिण में यह उजबेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान से अपनी सीमाएं साझा करता है।

क्या है कैस्पियन सागर वाला भ्रम

कई लोग इस तथ्य को लेकर भ्रम में पड़ जाते हैं कि कजाकिस्तान कैस्पियन सागर से अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कैस्पियन सागर के सिर्फ नाम में सागर है, लेकिन वास्तव में यह झील है। दरअसल, यह दुनिया की सबसे बड़ी झील है। ऐसे में सीधे तौर पर कजाकिस्तान किसी सागर या महासागर के संपर्क में नहीं है और यह दुनिया का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड देश बन जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 22, 2026, 10:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News