दुनिया में जितना महत्त्व नदियों और झरनों का है, उतना ही महत्त्व नहरों का भी है। नहरें न सिर्फ पीने के पानी की आवश्यकता को पूर करती हैं, बल्कि कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में इनका अधिक महत्त्व रहता है। आपने अलग-अलग नहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इस लेख में हम दुनिया की सबसे बड़ी नहर के बारे में विस्तार से जानेंगे।
दुनिया की सबसे बड़ी नहर कौन-सी है
सबसे पहले हम दुनिया की सबसे बड़ी नहर के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी नहर ग्रैंड नहर है। इस को नहर को दुनिया की सबसे लंबी नहर के रूप में जाना जाता है। दुनिया की यह नहर चीन देश में मौजूद है, जो कि यहां सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक विकास की गवाह भी है।
कितनी लंबी है नहर
नहर की लंबाई की बात करें, तो यह करीब 1776 किलोमीटर लंबी है। नहर की शुरुआत उत्तरी चीन में बीजिंग से होती है, जो कि दक्षिण चीन में मौजूद हांग्जो तक जाती है।
पांच नदी घाटी को जोड़ती है नहर
ग्रैंड नहर को चीन की पांच नदी घाटियों को जोड़ने के लिए भी जाना जाता है। यह हांग नदी, पीली नदी, यांग्त्जी नदी, हुआई नदी और कियानतांग नदी घाटियों को भी आपस में जोड़ती है।
क्या है नहर का इतिहास
यह नहर एक बार में नहीं बनी थी, बल्कि इसके कुछ हिस्सों का निर्माण 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। वहीं, इसका विकास और एकीकरण सुई राजवंश के दौरान सम्राट यांग के शासनकाल में हुआ। इसका उद्देश्य उपजाऊ क्षेत्रों से राजधानी तक अनाज और अन्य वस्तुओं का परिवहन आसान बनाना था। वहीं, अन्य राजवंशों के शासनकाल में इस नहर का और विकास और विस्तार हुआ।
ग्रैनरी रूट के रूप में थी पहचान
ग्रैंड नहर का उपयोग पूर्व में खाद्यान परिवहन के रूप में किया जाता था। इस नहर से मुख्य रूप से चावल व अन्य अनाज को पहुंचाया जाता था। इससे उत्तर चीन को दक्षिण चीन से जोड़ा गया था।
आज भी उपयोग में है नहर
इस नहर की खास बात यह है कि आज भी इस नहर का परिवहन माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता है। हाालंकि, आज इसके सभी खंड अधिक सक्रिय नहीं है, लेकिन कुछ खंडों का उपयोग जलमार्ग के रूप में किया जाता है। इस मार्ग पर कोयला व अन्य माल का परिवहन किया जाता है।
यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में नामित
ग्रैंड नहर से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि यह UNESCO की विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल है। इस नहर को साल 2014 में इस लिस्ट में नामित किया गया था। आपको यह भी बता दें कि इस नहर को मानव इतिहास में सबसे बड़ी इंजीनीयरिंग अजूबे के रूप में देखा जाता है।
पढ़ेंःहाल ही में कौन-सा राज्य भारत की अदरक राजधानी बना है, जानें यहां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation