इंसान के शरीर में कितनी नसें, कितनी है इनकी कुल लंबाई?

Last Updated: Nov 26, 2026, 18:22 IST

How Long Are Blood Vessels and Nerves in Human Body: इंसान के शरीर में रक्त वाहिकाओं की लंबाई आधुनिक शोध के अनुसार लगभग 9,000 से 19,000 किमी मानी जाती है, जबकि दिमाग के व्हाइट मैटर में तंत्रिका तंतुओं की लंबाई 1,50,000 से 1,80,000 किमी तक पहुंचती है। यहां से सभी डिटेल्स को डिटेल्ड में जानें। 

How Long Are Blood Vessels and Nerves in Human Body
How Long Are Blood Vessels and Nerves in Human Body

Nerves & Blood Vessels Length in Human Body: जब हम ‘नस’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो आम बोलचाल में इसका मतलब खून ले जाने वाली रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) या फिर दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नवर्स (Nerves) से होता है। चिकित्सा विज्ञान और शरीर रचना विज्ञान (Anatomy) के अनुसार ये दोनों प्रणालियां अलग-अलग काम करती हैं, लेकिन दोनों ही शरीर के अंदर इतना विशाल और जटिल नेटवर्क बनाती हैं कि इनकी कुल लंबाई जानकर कोई भी हैरान रह जाए।

आधुनिक शरीर-क्रिया विज्ञान (Physiology) के शोध बताते हैं कि एक वयस्क इंसान के शरीर में रक्त वाहिकाओं (धमनियां, शिराएं और सूक्ष्म केशिकाएं) की कुल लंबाई शरीर के आकार, मांसपेशियों और सक्रियता के आधार पर लगभग 9,000 से 19,000 किलोमीटर के दायरे में मापी जाती है। वहीं, तंत्रिका तंत्र की बात करें, तो दिमाग के सफेद पदार्थ (White Matter) में मौजूद माइलिनयुक्त तंत्रिका तंतुओं (Myelinated Nerve Fibers) की लंबाई ही 1,50,000 से 1,80,000 किलोमीटर तक पहुंचती है। साथ ही, शरीर में लगभग 86 से 100 अरब न्यूरॉन्स मौजूद होते हैं।

रक्त वाहिकाओं (धमनी, शिरा और केशिकाओं) की संरचना और लंबाई

खून के प्रवाह को जारी रखने के लिए शरीर में तीन मुख्य प्रकार की रक्त वाहिकाएं काम करती हैं जैसे धमनियां (Arteries), शिराएं (Veins) और केशिकाएं (Capillaries):

  • धमनियां (Arteries): ये हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त को शरीर के अलग-अलग अंगों और ऊतकों तक ले जाती हैं। इनकी दीवारें मोटी और लचीली होती हैं, ताकि ब्लड प्रेशर को संभाल सकें।
  • शिराएं (Veins): ये अंगों व ऊतकों से कम ऑक्सीजन वाला रक्त वापस हृदय तक लाती हैं। इनमें रक्त को एक ही दिशा में प्रवाहित रखने के लिए वाल्व होते हैं।
  • केशिकाएं (Capillaries): ये सबसे सूक्ष्म रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो धमनियों और शिराओं को जोड़ती हैं। साथ ही, इनकी दीवार इतनी पतली होती है कि कोशिकाओं तक ऑक्सीजन व पोषक तत्वों का आदान-प्रदान और अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन आसानी से हो सके। रक्त वाहिकाओं की कुल लंबाई में सबसे बड़ा हिस्सा इन्हीं सूक्ष्म केशिकाओं का होता है।
  • वयस्क और नवजात में अंतर: आधुनिक शोधों के अनुसार एक औसत वयस्क में रक्त वाहिकाओं की कुल लंबाई करीब 9,000 से 19,000 किलोमीटर तक मानी जाती है, जबकि एक नवजात शिशु में यह लगभग 6,000 किलोमीटर के आसपास होती है।

तंत्रिका तंत्र (Nerves और Neurons) कैसे काम करता है?

शरीर के भीतर संदेशों के आदान-प्रदान के लिए तंत्रिकाओं और न्यूरॉन्स का जाल बिछा होता है, जो बिजली के तारों की तरह काम करते हुए स्पर्श, दर्द, तापमान या संवेदना के संकेत पलक झपकते ही मस्तिष्क तक पहुंचाता है:

  • न्यूरॉन्स और तंत्रिका तंतु: मानव शरीर में लगभग 86 से 100 अरब न्यूरॉन्स होते हैं, और मस्तिष्क के व्हाइट मैटर में माइलिनयुक्त तंत्रिका तंतुओं की कुल लंबाई 1,50,000 से 1,80,000 किलोमीटर तक आंकी गई है।
  • शरीर की सबसे लंबी अकेली तंत्रिका: मानव शरीर की सबसे लंबी अकेली तंत्रिका साइटिक नर्व (Sciatic Nerve) है, जो पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पैर के निचले हिस्से व तलवों तक जाती है।
  • संवेदनशीलता और नियंत्रण: तंत्रिकाएं न केवल बाहरी संवेदनाओं को महसूस कराती हैं, बल्कि मांसपेशियों की गति, हृदय गति और पाचन जैसी अनेक जैविक क्रियाओं के समन्वय में भी मदद करती हैं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 18:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News