Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है Zebra, सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब
ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस तस्वीर में हम एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक जेब्रा छिपा हुआ है। क्या आप यह जेब्रा सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढकर बता सकते हैं, यदि हां, तो आपका चैलेंज अब शुरू होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग और आंखों को भ्रमित करता है। हालांकि, यदि दोनों के बीच सही तालमेल बिठा दिया जाए, तो बिना भ्रमित हुए हम ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व कर सकते हैं। इस कड़ी में हम एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें भ्रमित करने वाली काली और सफेद धारियां बनी हुई हैं। इन सभी के बीच एक जेब्रा भी छिपा हुआ है। क्या आप यह जेब्रा सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।
तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है
इस तस्वीर में काली और नीली रंग की काली धारियां दी गई हैं। इन धारियों की बनावट ऐसी रखी गई है कि इन्हें देखने पर भ्रम उत्पन्न हो रहा है। इन धारियों के बीच एक जेब्रा भी छिपा हुआ है। जेब्रा का रंग भी पिक्चर की तरह ही है। इस वजह से पहली नजर में लोगों को जेब्रा नहीं मिल रहा है। हालांकि, यदि आप थोड़ा गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि जेब्रा आपकी नजरों के सामने ही है।
परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें तस्वीर
यह एक बहुत ही मनोरंजक तस्वीर भी है। ऐसे में आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। आप उन्हें अपने हिसाब से समय देकर जेब्रा ढूंढने का चैलेंज दे सकते हैं।
समय खत्म, क्या जेब्रा मिला ?
अब 5 सेकेंड का समय खत्म हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपको जेब्रा मिल गया है। यदि अब भी आपको जेब्रा नहीं मिला है, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 5 सेकेंड अतिरिक्त से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है जेब्रा
अब हम आपको जेब्रा की सही लोकेशन बता देते हैं। आप इस तस्वीर में सबसे दाहिनी तरफ देखेंगे, तो पाएंगे कि बहुत ही छोटे आकार में जेब्रा दिख रहा है। जेब्रा और तस्वीर का रंग एक जैसा है, जिस वजह से यह जल्दी से लोगों की नजरों में नहीं आ रहा है। हमने आपकी सुविधा के लिए जेब्रा को लाल रंग के घेरे में रखा है।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com