Wire और Cable, सुनने में ये दोनों शब्द एक जैसे हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में हम इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल एक-दूसरे की जगह कर लेते हैं। वास्तव में ये दोनों ही अलग-अलग हैं। हालांकि, इन दोनों का इस्तेमाल हमारी दैनिक गतिविधियों में होता है। क्योंकि, आज सभी के घरों में बिजली और बिजली से चलने वाले उपकरण मौजूद हैं, जिससे सभी के घरों में Wire और Cable का इस्तेमाल होता आ रहा है। हालांकि, इन दोनों में बहुत-से अंतर हैं। वे अंतर क्या हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होती है Wire
Wire मुख्य रूप से एकल तार होती है। यह तार एल्यूमीनियम और तांबे से बनी होती है। कुछ मामलों में यह पतले तारों का एक गुच्छा भी हो सकता है, जिसे अंग्रेजी में Strands भी कहा जाता है। वायर इंशुलेशन या बिना इंशुलेशन के भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर हमें बिजली के खंभों पर नंगे तार देखने को मिलते हैं। इसका अधिकांश उपयोग घरों की आंतरिक वायरिंग, हीटिंग एलीमेंट और अर्थिंग के लिए किया जाता है।
क्या होती है Cable
केबल मुख्य रूप से कई तारों का समूह होता है। इसमें एक साथ कई तार लिपटे हुए होते हैं, जिन्हें बाहर से एक प्लास्टिक जैकेट से कवर किया जाता है। केबल में तार इंसुलेटेड भी हो सकता है और नहीं भी हो सकता है। इसका उपयोग बिजली को लंबी दूरी तक पहुंचाने, हाई वोल्टेज उपकरणों, डाटा संचार और ईथरनेट केबल के लिए किया जाता है।
Wire और Cable में क्या होता है अंतर
| विशेषता | Wire | Cable |
| संरचना | एकल तार | एक से अधिक तार होते हैं |
| इंसुलेशन | इंसुलेशन हो भी सकते हैं या नहीं | सभी तारों को बाहर से एक शीथ के माध्यम से इंसुलेटेड किया जाता है |
| सुरक्षा | एकल तार कम सुरक्षित होते हैं | बाहर से कवर होने के कारण अधिक सुरक्षित होते हैं |
| उद्देश्य | घरों में आंतरिक बिजली सप्लाई के लिए | लंबी दूरी की बिजली सप्लाई और डाटा ट्रांसफर के लिए |
ऐसे में हम कह सकते हैं वायर एक सिंगल तार होता है, जबकि कई तारों के समूह से केबल बना होता है। वायर की तुलना में केबल अधिक सुरक्षित होता है। इन दोनों का ही अपना-अपना उपयोग है। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation