Uttarakhand School Closed, Red Alert: देहरादून समेत 10 जिलों के स्कूल आज रहेंगे बंद, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
Uttarakhand school holiday: उत्तराखंड में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए 2 सितंबर 2026 को देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चमोली समेत 10 जिलों के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने भूस्खलन और नदियों के बढ़ते जलस्तर की चेतावनी दी है, जिसके चलते प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।
Uttarakhand Weather Alert, School Closed: उत्तराखंड में मानसून के विकराल रूप को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद राज्य प्रशासन ओर भी ज्यादा सतर्क हो गया है। छोटे बच्चों और कॉलेज के छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड शासन तथा संबंधित जिला अधिकारियों (DM) ने राज्य के 10 प्रमुख जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटर्स में 2 सितंबर 2026 से लेकर कुछ दिनों तक के लिए छुट्टी जारी कर दी है।
Weather Update Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन (Landslides) और नदियों के पानी का लेवल खतरे के निशान के पास पहुंचने की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए यह बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है।
उत्तराखंड मौसम और स्कूल छुट्टी से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स
| इवेंट | डिटेल्स |
| अलर्ट की स्थिति | रेड अलर्ट (Red Alert-अत्यधिक भारी बारिश) |
| प्रभावित डेट (Date of Holiday) | 2 सितंबर 2026 |
| बंद रहने वाली क्लासेस | कक्षा 1 से 12वीं तक (सभी बोर्ड), कॉलेज और आंगनबाड़ी सेंटर |
| स्कूलों का प्रकार | सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान |
| कुल प्रभावित जिले | 10 जिले |
| मुख्य नदियां | गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी, यमुना और कोसी |
| हेल्पलाइन नंबर | आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम: 1070 / 0135-2710334 |
किन 10 जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी?
प्रशासन द्वारा जारी ऑफिशियल आदेशों के अनुसार, जिन 10 जिलों के सभी शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा के कारण बंद करने का निर्देश दिया गया हैं। यहां से जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट।
- देहरादून (Dehradun)
- टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal)
- उत्तरकाशी (Uttarkashi)
- बागेश्वर (Bageshwar)
- पिथौरागढ़ (Pithoragarh)
- चंपावत (Champawat)
- नैनीताल (Nainital)
- अल्मोड़ा (Almora)
- पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal)
- चमोली (Chamoli)
जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई प्राइवेट या गैर-सरकारी स्कूल इस आदेश को मानने से मना करता है, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौसम विभाग की चेतावनी और मैदानी-पहाड़ी क्षेत्रों की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को पूरे प्रदेश में बादलों की गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश की बौछारें पड़ने की काफी संभावना है। पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और टिहरी में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कें बंद हो सकती हैं।
वहीं, राजधानी देहरादून और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और नदियां-नाले उफान पर रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। प्रशासन ने नदी तटों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की भी सलाह दी है।
Uttarakhand Rain Red Alert: आपातकालीन स्थिति में क्या करें?
उत्तराखंड में किसी भी जलभराव, भूस्खलन या आपात स्थिति में राज्य आपदा रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और स्थानीय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें।
यहां भी पढ़े: Haryana NEET Counselling 2026 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी; uhsrugcounselling.com से देखें रिजल्ट
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.