UPSSSC PET Question Paper 2026 [1 Nov]: डाउनलोड करें शिफ्ट 1 और 2 का प्रश्न पत्र PDF

Last Updated: Nov 1, 2026, 13:38 IST

UP PET Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 1 नवंबर 2026 को आयोजित दोनों पालियों के प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा संपन्न होने के बाद यहां दिए गए डाउनलोड लिंक के माध्यम से शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 के प्रश्न पत्र की PDF आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

UPSSSC PET Question Paper 2026 [1 Nov]: डाउनलोड करें शिफ्ट 1 और 2 का प्रश्न पत्र PDF
UPSSSC PET Question Paper 2026 [1 Nov]: डाउनलोड करें शिफ्ट 1 और 2 का प्रश्न पत्र PDF

UPSSSC PET Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 आज, 1 नवंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। परीक्षा की पहली पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी। पहली पाली में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर यह है कि प्रथम पाली का प्रश्न पत्र इस लेख में अपडेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी दिए गए डायरेक्ट PDF लिंक के माध्यम से पहली शिफ्ट के प्रश्न पत्र को डाउनलोड करके तुरंत अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। दूसरी पाली समाप्त होने के बाद उसका भी प्रश्न पत्र यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।

UP PET Question Paper 2026 [30 OCT] PDF डाउनलोड करें 

UP PET Question Paper 2026 (25 Oct) PDF डाउनलोड करें

UPSSSC PET Exam 2026: 1 नवंबर यूपी पीईटी परीक्षा का लेवल

यूपी पीईटी (UP PET) परीक्षा की पहली शिफ्ट का पेपर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) स्तर का रहा। परीक्षार्थियों के फीडबैक के अनुसार, सामान्य ज्ञान, हिंदी और अन्य विषयों के प्रश्न आसान थे और पिछले चरणों की तुलना में पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। पेपर को तय समय में आसानी से हल किया जा सकता था।

UP PET Question Paper 2026 PDF Download Link

यूपी पीईटी परीक्षा 1 नवंबर 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से अपनी शिफ्ट के अनुसार प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PET Question Paper 2026

PDF Download

UP PET Question Paper 2026 PDF (Shift 1) – 1 November

डाउनलोड करें

UP PET Question Paper 2026 PDF (Shift 2) – 1 November

डाउनलोड करें

UPSSSC PET Question Paper 2026 - हाइलाइट्स

UP PET 2026 परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 16-Exam/2026 के तहत किया जा रहा है। इस परीक्षा का उपयोग राज्य में विभिन्न 'ग्रुप C' भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक पात्रता तय करने के लिए किया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी पीईटी परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) 2026

शिफ्ट

प्रतिदिन दो शिफ्ट

नकारात्मक अंकन

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती

परीक्षा की अवधि

2 घंटे

कुल अंकों की संख्या

100

कुल प्रश्नों की संख्या

100

प्रश्नों का प्रकार

वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन (OMR आधारित)

परीक्षा की तिथि

25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026

विज्ञापन संख्या

16-Exam/2026

यूपी PET प्रश्न पत्र 2026 से अपना स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र और उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित मार्किंग स्कीम को ध्यान में रखना जरूरी है। स्कोर कैलकुलेट करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपने प्रश्न पत्र में दिए गए उत्तरों का मिलान करें।

  2. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें।

  3. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग करें।

  4. जिन प्रश्नों को आपने हल नहीं किया है, उनके लिए कोई अंक नहीं जोड़ा जाएगा और न काटा जाएगा।

  5. अंत में सही उत्तरों से प्राप्त कुल अंकों में से गलत उत्तरों के लिए काटे गए अंक घटा दें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 1, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News